{“_id”:”69d813a6cc7126fee4035baf”,”slug”:”blood-donation-camp-held-at-bar-association-district-judge-himself-donates-blood-ambala-news-c-36-1-amb1001-161262-2026-04-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: बार एसोसिएशन में लगा शिविर, जिला जज ने खुद किया रक्तदान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला सिटी में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला बार एसोसिएशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व डीएलएसए अध्यक्ष वीरेंद्र मलिक के मार्गदर्शन में लगे इस शिविर की शुरुआत उन्होंने स्वयं रक्तदान करके की। उनके इस कदम से प्रेरित होकर भारी संख्या में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और स्टाफ सदस्यों ने भी रक्तदान किया। जिला जज वीरेंद्र मलिक ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह एक स्वस्थ शरीर की पहचान है, इससे कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि दूसरों का जीवन बचता है। शिविर में सिविल अस्पताल की डॉ. भारती और डॉ. अदिति की टीम ने सुरक्षा मानकों के साथ रक्त एकत्रित किया। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएलएसए सचिव प्रवीन सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।