[ad_1]
चरखी दादरी। दादरी विकसित रैली को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में दादरी के विधायक सुनील सांगवान और बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास ने संयुक्त रूप से स्थानीय व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान रैली की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जन सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक सांगवान ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 11 अप्रैल को शहर की नई सब्जी मंडी में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा करेंगे जिससे क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
वहीं विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि यह रैली दादरी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की योजनाओं से क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बैठक में दोनों विधायकों ने व्यापारियों व वैश्य समाज से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने दोनों विधायकों का स्वागत किया और व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि वे रैली को सफल बनाने में पूरा सहयोग देंगे। व्यापार नेता विनोद गोयल, रेखराज देवसरिया, कैलाश रिटोलिया, बिशंबर देवसरिया, सुरेश ऐरन, चंद्रमोहन गर्ग, सुनील मित्तल व भूनेश गोयल इत्यादि मौजूद रहे।
[ad_2]
Charkhi Dadri News: दादरी विकसित रैली को लेकर दादरी, बाढड़ा के विधायकों ने व्यापारियों के साथ किया संवाद




