Karnal News: गर्मी में सर्दी का एहसास… 13.6 डिग्री पर न्यूनतम पारा, टूटा 11 वर्षों का रिकार्ड Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। पश्चिमी विक्षोभ और साईक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण गर्मी में भी सर्दी का एहसास हो रहा है। बुधवार की रात को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जोकि सामान्य से तीन अंक कम रहा। अचानक गिरे इस पारे ने 11 साल का रिकार्ड तोड़ा है। अब से पहले 8 अप्रैल 2015 में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। अगले एक सप्ताह तक तापमान चढ़ने और धूप खिलने की संभावना है।

वहीं वीरवार की सुबह मौसम ने करवट ली और पूरे दिन धूप खिली। इससे बुधवार के मुकाबले चार अंक तक अधिकतम तापमान भी उछला। वीरवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यह 25.7 डिग्री सेल्सियस था। धूप निकलने से किसानों और लोगों ने राहत की सांस ली।

12 से छाएंगे बादल

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 14 अप्रैल तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 12 अप्रैल की रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, इसके आंशिक प्रभाव से 13 व 14 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव तथा हल्की से मध्यम गति से हवा चल सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट होगी।


इंद्री में ओले और बारिश से ज्यादा नुकसान

बुधवार को इंद्री क्षेत्र में ज्यादा बारिश हुई, कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इससे क्षेत्र में फसल के ज्यादा नुकसान का अनुमान है। कृषि विभाग के उपनिदेशक का कहना है कि सर्वे कराया जाएगा। वहीं किसान बहादुर मेहला, विजय और शरण सिंह का कहना है कि अचानक बरसात से तैयार फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में फसल बिछ गई है।

[ad_2]
Karnal News: गर्मी में सर्दी का एहसास… 13.6 डिग्री पर न्यूनतम पारा, टूटा 11 वर्षों का रिकार्ड