मुकुल ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया: दिग्वेश के कैच पर विवाद, एलन आउट; पंत-पूरन स्लोअर बाउंसर पर आउट; मोमेंट्स Today Sports News

[ad_1]

कोलकाता9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में कई रोमांचक पल देखने को मिले। मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया। दिग्वेश राठी के बाउंड्री कैच पर विवाद हुआ। वहीं स्लोअर बाउंसर पर ऋषभ पंत और निकोलस पूरन आउट हुए।

LSG Vs KKR मैच के टॉप-9 मोमेंट्स

1. दिग्वेश के कैच पर विवाद, एलन आउट

लखनऊ के प्रिंस यादव ने अपने पहले ओवर में फिन एलन को आउट किया। 137.6 किमी/घंटा की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर एलन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर गई।

बाउंड्री लाइन के पास दिग्वेश सिंह राठी ने कैच पकड़ा। एलन 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके शामिल थे। हालांकि, इस विकेट पर विवाद हुआ। रिप्ले में दिग्वेश का पैर बाउंड्री के करीब नजर आया, लेकिन फील्ड अंपायर ने कैच को वैध मानते हुए एलन को आउट दिया।

दिग्वेश सिंह राठी ने फिन एलन का कैच लपका।

दिग्वेश सिंह राठी ने फिन एलन का कैच लपका।

2. रहाणे का बल्ला छूटा, फिर भी लगा सिक्स

आठवें ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने सिक्स लगाया। आवेश खान की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पर रहाणे ने कट लगाने की कोशिश की, लेकिन शॉट खेलते वक्त उनके हाथ से बल्ला छूटकर स्क्वेयर लेग की ओर उड़ गया। इसके बावजूद गेंद बल्ले से कनेक्ट होकर डीप बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से सिक्स के लिए गई।

अजिंक्य रहाणे के ऑफ साइड में शॉट खेलते समय उनका बैट छूट गया।

अजिंक्य रहाणे के ऑफ साइड में शॉट खेलते समय उनका बैट छूट गया।

3. शमी के डाइविंग कैच से रहाणे आउट

10वें ओवर में दिग्वेश सिंह राठी ने अजिंक्य रहाणे को आउट किया। ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद पर रहाणे ने लेग साइड में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट टाइम नहीं हुआ और गेंद मिडविकेट की ओर गई।

यहां मोहम्मद शमी ने आगे डाइव लगाकर शानदार लो कैच पकड़ा। कैच को लेकर थर्ड अंपायर ने जांच की, लेकिन रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद सीधे शमी के हाथों में गई और उनकी उंगलियां गेंद के नीचे थीं। रहाणे 24 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए।

मोहम्मद शमी ने डाइव लगाकर अजिंक्य रहाणे का कैच लपका।

मोहम्मद शमी ने डाइव लगाकर अजिंक्य रहाणे का कैच लपका।

4. मार्श के चौके से चेज की शुरुआत

181 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ के मिचेल मार्श ने चौके से शुरुआत की। इम्पैक्ट प्लेयर वैभव अरोरा की पहली गेंद पर मार्श ने बैकफुट पर जाकर कट शॉट खेला और गेंद पॉइंट के पार बाउंड्री तक पहुंची।

मिचेल मार्श 15 रन बनाकर आउट हुए।

मिचेल मार्श 15 रन बनाकर आउट हुए।

5. वैभव ने एक ओवर में दो विकेट लिए

5वें ओवर की पहली बॉल पर वैभव अरोरा ने ऐडन मार्करम को रोवमन पॉवेल के हाथों कैच कराया। मार्करम 15 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए।

वैभव ने तीसरी बॉल पर मिचेल मार्श को विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी के हाथों कैच कराया। मार्श 15 रन ही बना सके। वैभव ने स्टंप पर बॉल डाली, जो बल्ले से लगकर विकेटकीपर के दस्तानों में गई।

6. स्लोअर बाउंसर पर पंत-पूरन आउट

कोलकाता के गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंदों से लखनऊ के मिडिल ऑर्डर को झटका दिया। 8वें ओवर में कैमरन ग्रीन ने ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा। अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर पंत पुल शॉट के लिए तैयार नहीं थे, गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई, जहां कार्तिक त्यागी ने कैच लपका।

इसके बाद 11वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरन को भी शॉर्ट गेंद पर फंसा लिया। पूरन ने पुल खेलने की कोशिश में टॉप एज दिया। लॉन्ग ऑन पर खड़े रमनदीप सिंह ने कैच पकड़ा। पूरन 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए।

ऋषभ पंत 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए।

ऋषभ पंत 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए।

7. बडोनी की सिक्स से फिफ्टी, अगली गेंद पर आउट

15वें ओवर में आयुष बडोनी ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। अनुकूल रॉय की फुलटॉस गेंद पर बडोनी ने आगे बढ़कर शॉट खेला और वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स जड़ा।

हालांकि, अगली गेंद पर अनुकूल रॉय ने वापसी करते हुए बडोनी को पवेलियन भेज दिया। बडोनी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे रिंकू सिंह के हाथों में गई।

आयुष बडोनी 54 रन बनाकर आउट हुए।

आयुष बडोनी 54 रन बनाकर आउट हुए।

8. मुकुल ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया

16वें ओवर में मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हुए सिक्स लगाया। वैभव अरोड़ा की फुल लेंथ गेंद, जो लेग स्टंप के बाहर थी, उस पर मुकुल ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए शॉट खेला और गेंद लॉन्ग ऑन के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंची।

मुकुल चौधरी ने मैच जिताऊ पारी में 7 सिक्स लगाए।

मुकुल चौधरी ने मैच जिताऊ पारी में 7 सिक्स लगाए।

9. मुकुल की सिक्स से फिफ्टी

19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुकुल चौधरी ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। वैभव अरोड़ा की फुल और ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर मुकुल ने क्रीज में जगह बनाकर शॉट खेला और गेंद स्वीपर कवर के ऊपर से सिक्स के लिए भेजी।

मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर 54 रन की पारी खेली।

मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर 54 रन की पारी खेली।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
मुकुल ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया: दिग्वेश के कैच पर विवाद, एलन आउट; पंत-पूरन स्लोअर बाउंसर पर आउट; मोमेंट्स