{“_id”:”69d7f4388b06ed2fdb0205c4″,”slug”:”theft-in-house-sirsa-news-c-128-1-sir1004-156337-2026-04-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: मकान से हजारों की नकदी व जेवरात चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:17 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
ऐलनाबाद। गांव मीठी सुरेरा में मकान में चोरी हो गई। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक देवीलाल ने बताया कि वह दस दिन पहले काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। मकान में कोई नहीं था। पांच अप्रैल को लौटा तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी जांचने पर उसमें से 10 हजार रुपये, 5 हजार रुपये की माला व जेवरात गायब मिले। जांच अधिकारी विजय सिंह का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों की पहचान कर ली जाएगी।
[ad_2]
Sirsa News: मकान से हजारों की नकदी व जेवरात चोरी