Baramati Bypoll Election: सुप्रिया सुले की कांग्रेस से अपील-‘निर्विरोध चुनाव हो’ Politics & News

[ad_1]

महाराष्ट्र की सियासत में बारामती एक बार फिर भावनाओं और रणनीति के केंद्र में आ गया है. एनसीपी-एससीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने अजित पवार के निधन के बाद होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेतृत्व से एक अहम और संवेदनशील अपील की है. उन्होंने मांग की है कि बारामती में चुनाव निर्विरोध कराया जाए.

अजित पवार के असामयिक निधन ने न सिर्फ उनके समर्थकों, बल्कि पूरे राजनीतिक वर्ग को झकझोर दिया है. इसी संदर्भ में सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया X पर लिखा, “अजित पवार के असामयिक निधन के बाद बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है.”

उन्होंने आगे उनके राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा, “अजित दादा की राजनीतिक यात्रा कांग्रेस पार्टी से शुरू हुई थी और अपने पूरे करियर में उन्होंने उसके साथ सम्मानजनक और लंबे समय तक संबंध बनाए रखे.”

सुप्रिया सुले की अपील का सबसे अहम हिस्सा वह भावनात्मक संदेश है, जो सीधे राजनीतिक दलों की संवेदनशीलता को चुनौती देता है. उन्होंने लिखा, “इस शोक और स्मरण के क्षण में, बारामती में निर्विरोध चुनाव उनके सार्वजनिक सेवा और समावेशी राजनीति की विरासत को एक गरिमामय और सच्ची श्रद्धांजलि होगी.”

और अंत में कांग्रेस से सीधे आग्रह किया, “मैं कांग्रेस नेतृत्व से ईमानदारी से अपील करती हूं कि वे सम्मान और एकता की भावना में इस पहल पर विचार करें.”

23 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में अब तक कुल 53 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिनमें सुनेत्रा पवार और कांग्रेस के आकाश मोरे शामिल हैं. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल है, जिससे पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ और तेज होने के संकेत हैं.

[ad_2]
Baramati Bypoll Election: सुप्रिया सुले की कांग्रेस से अपील-‘निर्विरोध चुनाव हो’