{“_id”:”69d6924804d0020b0a07d2f0″,”slug”:”model-sanskriti-school-once-again-hoists-the-banner-of-success-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125463-2026-04-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahendragarh-Narnaul News: मॉडल संस्कृति स्कूल ने फिर लहराया सफलता का परचम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
महेंद्रगढ़। एनएमएमएस परीक्षा में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ जो जिले में सर्वाधिक है। कुल 83 चयनित विद्यार्थियों में इस स्कूल का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्राचार्य सुनील गोरा और एसएमसी प्रधान नवीन कुमार ने अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन प्रताप शास्त्री ने किया जबकि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: मॉडल संस्कृति स्कूल ने फिर लहराया सफलता का परचम