Rohtak News: बुलेट बाइक से पटाखा बजाने पर 1000 रुपये का चालान Latest Haryana News

[ad_1]

महम। पुलिस ने एक युवक को मंगलवार दोपहर क्रांति चौक पर बुलेट बाइक से पटाखा बजाते हुए पकड़ा है। इसका एक हजार रुपये का चालान करने के साथ नकली साइलेंसर भी उतरवा दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को बुलेट बाइक सवार पटाखे बजाते हुए क्रांति चौक के पास पहुंचा। यहां डायल 112 की गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया। पटाखा बजाने वाला नकली साइलेंसर उतरवाकर असली साइलेंसर लगवाया गया है। भविष्य में नकली साइलेंसर लगाकर बाइक पर पटाखा बजाने पर गाड़ी को जब्त करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद


Trending Videos

फोटो 02 महम में पटाखा बाइक को पकड़ती पुलिस। संवाद

[ad_2]
Rohtak News: बुलेट बाइक से पटाखा बजाने पर 1000 रुपये का चालान