{“_id”:”69d6bdcfd74ad756f2068671″,”slug”:”agreement-signed-between-the-university-and-tai-infotech-private-limited-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-152948-2026-04-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: विवि और टीएआई इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ समझौता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। कुवि द्वितीय द्वार।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में टीएआई इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत टीएआई इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को तकनीकी विषयों पर नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगी। टीएआई इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ज्ञान सारथी के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान-वर्धन और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है। इस परियोजना के तहत विश्वविद्यालय के कई पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए परिसर में ही ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को माइक्रोसॉफ्ट की ओर से कोर्स सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से यह एमओयू कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर ट्रेनिंग, इंटर्नशिप एंड एम्प्लायमेंट की ओर से किया गया है। इस समझौते के अंतर्गत होने वाली सभी गतिविधियों का समन्वय भी केयूसीटीआईई की ओर से ही किया जाएगा।
Trending Videos
[ad_2]
Kurukshetra News: विवि और टीएआई इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ समझौता