[ad_1]
हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी अक्सर सड़क पर दिखाई देती है। हाईकोर्ट में वार्डबंदी वाली याचिका पर कांग्रेस के पक्ष में फैसला आया तो सेलिब्रेट करने के लिए भी संगठन व MLA ने अलग-अलग जगह पर मिठाई बांटी। जिससे एक बार फिर कांग्रेस की अंर्तकलह दिखाई दी। पंचकूला कांग्रेस MLA चंद्रमोहन बिश्नोई ने वीरवार को सुबह 11 बजे अपने आवास पर पत्रकार वार्ता बुलाई। जिसमें उनके साथ शहर के 4 पूर्व पार्षद मौजूद रहे। वार्डबंदी में कांग्रेस की जीत पर चंद्रमोहन ने पार्षदों का मुंह मीठा करवाया। उसके बाद चंद्रमोहन बिश्नोई ने याचिका पर पार्षदों के नाम दिखाते हुए कहा कि कुछ लोग बेवजह श्रेय ले रहे हैं, याचिका इन पार्षदों ने लगाई थी, यह उन लोगों की जीत है। चंद्रमोहन ने कहा कि क्रेडिट कौन लेना चाहता है, मैं उसके बारे में नहीं बोलना चाहता लेकिन कागज देख लीजिए केस किस वकील ने लड़ा। आगामी नगर निगम चुनाव के कैंडिडेट को लेकर कहा कि ऐसे किसी कैंडिडेट का समर्थन नहीं करूंगा, जिसने मेरा विरोध किया हो। दोपहर में पूर्व चेयरमैन व जिला प्रधान ने बांटी मिठाई जिला प्रधान संजय चौहान व पूर्व चेयरमैन रविंद्र रावल ने वीरवार दोपहर एक बजे शहर के एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटी। उनके साथ पार्टी के 2 पूर्व पार्षद भी मौजूद रहे। रावल व चौहान ने कांग्रेस की गुटबाजी पर कहा कि शहर की हर गली में मिठाई बंटनी चाहिए, इसमें कुछ गलत नहीं है। कांग्रेस ने एससी समाज की लड़ाई कोर्ट में लड़ी, उसमें 2 जगह मिठाई बंटने में कुछ गलत नहीं है। जिला प्रधान बोले : प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई थी जिम्मेदारी पंचकूला कांग्रेस जिला प्रधान संजय चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनकी ड्यूटी लगाई थी। वार्ड बंदी को लेकर अलग जिला प्रशासन व कोर्ट तक विरोध दर्ज करवाने की। जिस पर उन्होंने पहले हर जगह आपत्ति दर्ज करवाई, उसके बाद रविंद्र रावल के नेतृत्व में हाईकोर्ट जाने का फैसला हुआ। जिसमें कांग्रेस की जीत हुई। एडवोकेट पटवालिया को रावल ने बतौर जूनियर साथ दिया था तथा उनके भाई भी याचिकाकर्ताओं में शामिल हैं। सुबह कैंसिल हुआ हुड्डा का कार्यक्रम सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसी मुद्दे पर सुबह 10 बजे पत्रकारों को बुलाया था। लेकिन बाद में उनका कार्यक्रम अचानक से रद्द हो गया। हालांकि इसके लिए कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया। लेकिन चर्चा है कि वे पंचकूला की राजनीति में नहीं पड़ना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बड़े फैसले पर पंचकूला के नेताओं को ही जनता के बीच सांझा करने का मौका दिया।
[ad_2]
पंचकूला कांग्रेस में श्रेय की होड़, 2 जगह बंटी मिठाई: हाईकोर्ट में वार्डबंदी रद्द होने का मामला, जिला प्रधान-MLA चंद्रमोहन की अलग-अलग कान्फ्रेंस – Panchkula News

