[ad_1]
पंजाब और चंडीगढ़ में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश या आंधी संबंधी कोई अलर्ट नहीं है, जबकि आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.3 डिग्री की कमी आई है। हालांकि, अब यह सामान्य तापमान से 7.2 डिग्री नीचे है। सबसे कम अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री होशियारपुर में दर्ज किया गया है। इस दौरान पूरे राज्य में 13.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो कि सामान्य वर्षा (3.4 मिमी) से 297 प्रतिशत अधिक है। 22 जिलों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग के मुताबिक आज 22 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, तरन तारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। फाजिल्का और मोगा सबसे अधिक बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान कुछ अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, जबकि कई जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। पूरे राज्य में औसत वास्तविक वर्षा 13.5 मिमी रही, जो कि सामान्य 3.4 मिमी की तुलना में 297 प्रतिशत अधिक है। जिला स्तर पर मोगा में सर्वाधिक औसत वर्षा 40 मिमी दर्ज की गई, जबकि रूपनगर जिले के कोटला और भरतगढ़ में व्यक्तिगत रूप से सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर (50 मिमी) वर्षा दर्ज की गई। अन्य प्रमुख जिलों में रूपनगर (34.8 मिमी), मोहाली (23.8 मिमी) और फाजिल्का (21 मिमी) शामिल हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही फाजिल्का में वर्षा सामान्य से 4636 प्रतिशत अधिक तथा मोगा में 1726 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई। 11 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है, जिसके कारण उत्तर भारत के मौसम में बदलाव बना हुआ है। यह प्रणाली समुद्र तल से लगभग 3 से 9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके साथ ही, उत्तर भारत के ऊपर तेज रफ्तार वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी सक्रिय है, जिसकी हवाएं लगभग 125 नॉट (करीब 230 किमी प्रति घंटा) की गति से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बह रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे फिर से बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं, मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण अब कमजोर पड़ गया है, इसलिए उसका प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। अगले चार दिन ताममान बढ़ेगा मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, अब मौसम अधिकतर शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ 14 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा: तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे, 13.5 मिमी बारिश दर्ज; होशियारपुर में 22.2 डिग्री तापमान – Punjab News


