Sirsa News: पांच दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 12 अप्रैल से, रक्तदान शिविर भी लगेगा Latest Haryana News

[ad_1]

– 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक श्री श्याम मंदिर में मनाया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी

डबवाली। श्री श्याम मंदिर में 27वां वार्षिक पांच दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मनाया जाएगा। 12 अप्रैल को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। चमड़ी रोग विशेषज्ञ डाॅ. श्रेया सिंगला पहुंचेंगी।

युवा रक्तदान सोसायटी के अध्यक्ष सर्वप्रीत सेठी ने बताया कि श्याम भक्तों के संपूर्ण सहयोग से यह शिविर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें गुप्ता ब्लड बैंक बठिंडा से चिकित्सकों की टीम पहुंचेगी। शिविर में 100 से अधिक श्याम भक्त एवं शहर के युवा स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। शिविर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं अनीश कुमार गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट का सहयोग रहेगा।

कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य पवन गोयल एवं ओंकार मल गोयल ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे श्री श्याम मंदिर से निशान एवं रथ यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से गुजरती हुई वापस मंदिर में पहुंचेगी। समिति के सदस्य बलवंत तायल ने बताया कि 15 अप्रैल को रात्रि 9 बजे मंदिर में भव्य श्री श्याम संकीर्तन होगा। इस अवसर पर भजन गायक अभिषेक नामा जयपुर, भजन गायक लक्की वधवा एवं महेश वर्मा म्यूजिक ग्रुप शामिल होगा। समापन पर 16 अप्रैल को मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

[ad_2]
Sirsa News: पांच दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 12 अप्रैल से, रक्तदान शिविर भी लगेगा