Karnal News: जिले के खिलाड़ी विरीन ने प्रदेश स्तर पर जीता पदक Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Thu, 09 Apr 2026 02:21 AM IST


पदक के साथ विरीन



करनाल।


Trending Videos

जिले के खिलाड़ी विरीन ने प्रदेश स्तर की तलवारबाजी प्रतियोगिता में पदक जीता है। प्रतियोगिता का हिसार में चल रही है। 7 अप्रैल से शुरू हुई प्रतियोगिता का समापन 9 को होगा। इसमें जिले से करीब 31 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

कर्ण स्टेडियम के खिलाड़ी विरीन ने अंडर-17 की 21वीं कैडेट तलवारबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन उत्तराखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हो गया है। प्रतियोगिता 21 से 26 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। कोच राजकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा तलवारबाजी एसोसिएशन की ओर से किया गया था। उन्होंने बताया कि विरीन उनके पास पिछले दो से तीन साल से अभ्यास कर रहे हैं।

[ad_2]
Karnal News: जिले के खिलाड़ी विरीन ने प्रदेश स्तर पर जीता पदक