Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्ति पर किया 5 गांवों का भंडारा haryanacircle.com

[ad_1]




मंडी अटेली। गांव खत्रीपुर में सूबेदार कंवल सिंह की सेवानिवृत्ति पर समाज के गणमान्य लोगों ने पगड़ी व माला पहनाकर अभिनंदन किया। कंवल सिंह ने अपने कुल देवता बाबा दाढ़ीवाला के सम्मान में पांच गांवों का भंडारा भी किया। सेवानिवृत्ति पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सूबेदार कंवल सिंह जैसे जांबाज सैनिक देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी देश सेवा को सलाम है। सूबेदार कंवल सिंह ने 1985 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 40 वर्षों तक देश की सेवा की। उन्होंने श्रीलंका शांति सेना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Trending Videos

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्ति पर किया 5 गांवों का भंडारा