राजनीति: सियासी डगर आसान नहीं, 15 साल में सात नए दल बने, पत्नी का समर्थन करेंगे या ‘हाथ’ के साथ रहेंगे सिद्धू? Chandigarh News Updates

[ad_1]


Punjab Politics
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न नेताओं द्वारा नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ट्रेंड रहा है। साल 2012, 2017 व 2022 के चुनाव से पहले करीब 15 साल के अंतराल में सात नए सियासी दल वजूद में आए। इनमें से तीन का विलय हो गया। 


Trending Videos



शेष पार्टियां अभी अस्तित्व में तो हैं मगर न तो चुनाव में कुछ जलवा दिखा पाईं और न ही पंजाब की सियासत और पंजाबियों पर कोई प्रभावशाली छाप छोड़ पाईं। 



इसी कड़ी में 6 अप्रैल को कांग्रेसी नेता एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर अब भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (भारपा) के साथ सामने आईं हैं। हालांकि यह पार्टी करीब नौ साल पुरानी बताई जा रही है मगर पंजाब के लिए यह नई पार्टी है। सिद्धू के समर्थक पिछले कुछ समय से इस पार्टी के संपर्क में थे।

[ad_2]
राजनीति: सियासी डगर आसान नहीं, 15 साल में सात नए दल बने, पत्नी का समर्थन करेंगे या ‘हाथ’ के साथ रहेंगे सिद्धू?