Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
पंचकूला ACB आफिस में कोटक महिंद्रा मैनेजर पुष्पेंद्र का सरेंडर:  2020 में खोला था नगर निगम का फर्जी खाता, उसी खाते से हुआ फ्रॉड – Panchkula News Chandigarh News Updates

पंचकूला ACB आफिस में कोटक महिंद्रा मैनेजर पुष्पेंद्र का सरेंडर: 2020 में खोला था नगर निगम का फर्जी खाता, उसी खाते से हुआ फ्रॉड – Panchkula News Chandigarh News Updates

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • April 8, 2026
  • Chandigarh News

[ad_1]


हरियाणा के पंचकूला नगर निगम फ्रॉड केस में पंचकूला सेक्टर-11 कोटक महिंद्रा बैंक के तत्कालीन मैनेजर पुष्पेंद्र ने बुधवार को एसीबी ऑफिस में सरेंडर किया। सरेंडर करने के दौरान उनके साथ वकीलों की टीम मौजूद रही। कोटक महिंद्रा बैंक के तत्कालीन मैनेजर पुष्पेंद्र के खिलाफ आरोप है कि उसने नगर निगम पंचकूला में तैनात सीनियर अकाउंट ऑफिसर के साथ मिलकर मई 2020 में नगर निगम पंचकूला का एक फर्जी बैंक खाता (2015073031) खोला। जिसके बैंक अकाउंट ओपनिंग फॉर्म पर आरोपी विकास कौशिक ने कमिश्नर नगर निगम पंचकूला व सीनियर अकाउंट ऑफिसर की मोहरें लगा दीं। उन मोहरों पर तत्कालीन आयुक्त सुमेधा कटारिया, आई.ए.एस. व तत्कालीन सीनियर अकाउंट ऑफिसर सुशील कुमार के जाली हस्ताक्षर कर दिए गए।
दूसरी बार फिर खुलवाया अकाउंट जिसके बाद आरोपी विकास कौशिक व पुष्पेंद्र ने मिलकर जून 2022 में फिर से नगर निगम पंचकूला के नाम एक और जाली खाता (2046279112) कोटक महिंद्रा बैंक पंचकूला में खुलवाया। इसके भी अकाउंट ओपनिंग फॉर्म पर बतौर सीनियर अकाउंट ऑफिसर आरोपी विकास कौशिक ने अपने हस्ताक्षर किए तथा दूसरे सिग्नेचरी DMC नगर निगम की जाली मोहर लगा दी थी। इस मोहर पर तत्कालीन DMC दीपक सूरी के हस्ताक्षर भी आरोपी विकास कौशिक व पुष्पेंद्र मैनेजर ने जाली किए। फर्जी साइन से चला रहा था खेल आरोपी विकास कौशिक व पुष्पेंद्र नगर निगम पंचकूला के फर्जी डेबिट पत्र (आरटीजीएस/एनईएफटी नोट) बनाने के बाद फर्जी डेबिट नोट पर एक सिग्नेचरी के रूप में आरोपी विकास कौशिक अपने हस्ताक्षर कर देता था तथा दूसरे सिग्नेचरी के हस्ताक्षर जाली कर दिए जाते थे।
एफडी प्री-मैच्योर तुड़वाकर करते थे ट्रांसफर फर्जी बैंक खातों से इन डेबिट पत्रों के माध्यम से पुष्पेंद्र अपने अन्य बैंक खातों में नगर निगम के रुपये स्थानांतरित कर लेता था। आरोपी विकास कौशिक व पुष्पेंद्र कोटक महिंद्रा मैनेजर द्वारा फर्जी डेबिट पत्र (आरटीजीएस/एनईएफटी नोट) से नगर निगम पंचकूला के असल खातों में जो एफडी बनी होती थी, उनको प्री-मैच्योर तुड़वाकर उसकी राशि को फर्जी हस्ताक्षर कर नगर निगम पंचकूला के नाम से खोले गए फर्जी खाता नंबर 2015073031 व 2046279112 में ट्रांसफर कर देते थे।

[ad_2]
पंचकूला ACB आफिस में कोटक महिंद्रा मैनेजर पुष्पेंद्र का सरेंडर: 2020 में खोला था नगर निगम का फर्जी खाता, उसी खाते से हुआ फ्रॉड – Panchkula News

MI गेंदबाजों की कुटाई के बाद वैभव सूर्यवंशी ने 4 शब्दों के मैसेज में ऐसा क्या लिख दिया जिसकी हो Today Sports News
Previous Post MI गेंदबाजों की कुटाई के बाद वैभव सूर्यवंशी ने 4 शब्दों के मैसेज में ऐसा क्या लिख दिया जिसकी हो Today Sports News
Next Post Jind News: पुलिसकर्मियों को नेट ग्रेड व अभेद एप का दिया प्रशिक्षण haryanacircle.com
Jind News: पुलिसकर्मियों को नेट ग्रेड व अभेद एप का दिया प्रशिक्षण  haryanacircle.com

Related Posts

हरियाणा के 2 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल आज से:  16 को ले सकते हैं शपथ; बीजेपी के संजय भाटिया, कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध – Haryana News Chandigarh News Updates

हरियाणा के 2 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल आज से: 16 को ले सकते हैं शपथ; बीजेपी के संजय भाटिया, कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध – Haryana News Chandigarh News Updates

  • April 10, 2026
थोड़ी देर में आऊंगी कहकर निकली….झाड़ियों में मिला कंकाल:  चंडीगढ़ में लड़की के परिजन बोले-मर्डर हुआ; पुलिस कहती रही- मर्जी से गई होगी, आ जाएगी – Chandigarh News Chandigarh News Updates

थोड़ी देर में आऊंगी कहकर निकली….झाड़ियों में मिला कंकाल: चंडीगढ़ में लड़की के परिजन बोले-मर्डर हुआ; पुलिस कहती रही- मर्जी से गई होगी, आ जाएगी – Chandigarh News Chandigarh News Updates

  • April 10, 2026
होमियोपैथी दिवस पर विशेष: हार्मोनल बदलाव से बढ़ता है माइग्रेन, होम्योपैथी से बेहतर समाधान की उम्मीद Chandigarh News Updates

होमियोपैथी दिवस पर विशेष: हार्मोनल बदलाव से बढ़ता है माइग्रेन, होम्योपैथी से बेहतर समाधान की उम्मीद Chandigarh News Updates

  • April 10, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com