Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण haryanacircle.com

[ad_1]


फोटो नंबर- 19आदानी पावर लिमिटेड में औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्या​र्थियों के साथ स्टाफ सदस्य



नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को अगिहार स्थित पावर लिमिटेड के 500 केवी एचवीडीसी ट्रांसमिशन स्टेशन का औद्योगिक भ्रमण किया। औद्योगिक भ्रमण का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य अनिल यादव व विभागाध्यक्ष जगदीप सांगवान द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च वोल्टेज विद्युत संचरण प्रणाली एचवीडीसी की वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने 500 केवी एचवीडीसी ट्रांसमिशन सिस्टम को नजदीक से देखा और आधुनिक विद्युत तकनीकों, नियंत्रण प्रणाली एवं संचालन प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। इस दौरान प्रवक्ता राजेश सैनी व कुलदीप मित्तल विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे और पूरे भ्रमण के दौरान उनका मार्गदर्शन किया।


Trending Videos

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण