[ad_1]
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए 21 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश मंगलवार देर शाम जारी किया गया है। कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं और कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में शहर के कई प्रमुख थानों, सेक्टर 17, 31, 39, आईटी पार्क, सरंगपुर और मनीमाजरा में नए थाना प्रभारी लगाए गए हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन, जांच शाखा और यातायात शाखा में भेजा गया है। जानिए किस कहां हुए ट्रांसफर इंस्पेक्टर राम दयाल: सेक्टर 39 से आईआरबी। इंस्पेक्टर कुलवीर कौर: एएचटीयू से एएचटीयू व सीआरयू। इंस्पेक्टर शादीलाल: विजिलेंस से सेक्टर 34 थाना प्रभारी। इंस्पेक्टर आशा शर्मा: सेक्टर 17 से पीसीसी व हाईकोर्ट। इंस्पेक्टर राम रतन: पुलिस लाइन से सेक्टर 26 थाना प्रभारी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार: सेक्टर 31 से सेक्टर 39 थाना प्रभारी। इंस्पेक्टर उषा रानी: आईटी पार्क से पुलिस लाइन। इंस्पेक्टर मिनी: सरंगपुर से आईटी पार्क थाना प्रभारी। इंस्पेक्टर हरि ओम शर्मा: मनीमाजरा से सेक्टर 31 थाना प्रभारी। इंस्पेक्टर रोहित कुमार: सेक्टर 17 से ट्रैफिक। इंस्पेक्टर अशोक कुमार: आईआरबी से सारंगपुर थाना प्रभारी। इंस्पेक्टर इरम रिजवी: पुलिस हैडक्ववाटर से सेक्टर 17 वुमन सेल थाना प्रभारी। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह: सेक्टर 26 से सीआईडी। इंस्पेक्टर दया राम: आरटीसी से आरटीसी व पुलिस लाइन। इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार: सेक्टर 34 से पुलिस लाइन। इंस्पेक्टर तीरथ सिंह: मनीमाजरा से अडिशनल एसएचओ मनीमाजरा। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार: फोटो शाखा से क्राइम ब्रांच। इंस्पेक्टर सुदेश कुमार: चौकी 22 से सेक्टर 17 थाना प्रभारी। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह: डीएसपी सेंट्रल रीडर से पुलिस हेडक्ववाटर। इंस्पेक्टर जसकरण सिंह: बस स्टैंड सेक्टर 17 से मौलीजागरा थाना प्रभारी। इंस्पेक्टर हरभजन सिंह: एमओबी से पीओ व समन स्टाफ।
[ad_2]
चंडीगढ़ में 21 इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर: कई को पुलिस लाइन भेजा गया, नए चेहरों को थानों की जिम्मेदारी, थाना प्रभारी भी बदले – Chandigarh News

