आपके शहर में आज कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव? फटाफट यहां चेक करें लेटेस्ट रेट Business News & Hub

Petrol-Diesel Price Today: ग्लोबल लेवल पर क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों में बीच एक तरफ जहां निजी कंपनियां ईंधन की कीमतें बढ़ा रही हैं. वहीं, सरकारी कंपनियां काफी हद तक स्थिर है. इससे देश की आम जनता को राहत है. अभी पिछले ही हफ्ते शेल इंडिया ने पेट्रोल की कीमतों में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 25.01 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की, जो बढ़ते इनपुट कॉस्ट के बीच कंपनियों पर दबाव को दर्शाता है.

हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने अधिक संतुलित दृष्टिकोण अपनाया है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने हाल ही में अपने प्रीमियम XP100 पेट्रोल की कीमत में 11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जिससे इसकी कीमत 160 रुपये के पार पहुंच गई. इसके प्रीमियम डीजल XtraGreen की कीमत भी बढ़ाकर 92.99 प्रति लीटर कर दी गई.

सरकार ने उठाया बड़ा कदम

बता दें कि उपभोक्ताओं और सरकारी तेल कंपनियों- दोनों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले महीने हस्तक्षेप करते हुए सामान्य पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की और डीजल पर इसे पूरी तरह से हटा दिया. सरकार के इस कदम ने तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को वैश्विक कीमतों में आए झटके के कुछ हिस्से को झेलने और ईंधन की मूल दरों को अपेक्षाकृत स्थिर बनाए रखने में मदद की है, भले ही उनका मुनाफा अभी भी दबाव में है.

7 अप्रैल को भी पूरे भारत में फ्यूल की कीमतें स्थिर रहीं, भले ही ग्लोबल क्रूड मार्केट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और खास शिपिंग रूट पर दिक्कतें आ रही हैं. बिना बदलाव वाले रेट ऐसे समय में आए हैं, जब आने वाले राज्यों के चुनावों से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत

शहर पेट्रोल प्रति लीटर कीमत  डीजल प्रति लीटर कीमत 
दिल्ली  94.77 रुपये  87.67 रुपये
मुंबई 103.54 रुपये 90.03 रुपये
कोलकाता  105.45 रुपये 92.02 रुपये
चेन्नई  100.80 रुपये  92.39 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये 90.99 रुपये
जयपुर 104.88 रुपये 90.36 रुपये
पटना  105.18 रुपये 92.04 रुपये
पोर्ट ब्लेयर  82.46 रुपये 78.05 रुपये
रांची  97.86 रुपये 92.62

 

ये भी पढ़ें:

दुनिया का सबसे महंगा और सबसे सस्ता पेट्रोल, हांगकांग में ₹340 पार तो इस देश में ₹3 से भी कम


Source: https://www.abplive.com/business/petrol-diesel-prices-on-7-april-price-of-petrol-and-diesel-in-your-city-today-check-the-latest-rates-here-3111827