चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट में SI-ASI पर चलेगा भ्रष्टाचार का केस: 16 जुलाई से शुरू होगा ट्रायल, 10 हजार रिश्वत लेते आरोपी हुए गिरफ्तार – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने रिश्वतखोरी के आरोप में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अब इस मामले में 16 जुलाई से नियमित ट्रायल शुरू होगा। मामले में सेक्टर-17 थाना के तत्कालीन एडिशनल एसएचओ बलविंदर सिंह और पीओ सेल में तैनात रहे एएसआई हरमीत सिंह को आरोपी बनाया गया है। दोनों पर शिकायतकर्ता से पैसे लेकर केस निपटाने की कोशिश करने के गंभीर आरोप हैं। यह मामला 2014 का है, जब CBI ने कार्रवाई करते हुए हरमीत सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर बाद में बलविंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। एक लाख में सौदा हुआ तय शिकायत के मुताबिक बल​विंदर अजय कुमार के खिलाफ चेक से संबंधित एक मामले में एफआईआर न दर्ज करने के खिलाफ 1 लाख रुपए मांग रहा था। सौदा 40 हजार रुपए में तय हुआ था। इसकी पहली किस्त 10 हजार रुपए लेने एएसआई हरमीत सिंह सेक्टर-43 कोर्ट के पास पहुंचा था। शिकायतकर्ता अजय ने पहले ही सीबीआई को इसकी सूचना दे दी थी। अजय ने सीबीआई को दी शिकायत में बताया कि उसके खिलाफ सेक्टर-17 थाने में किसी ने चेक संबंधी शिकायत दे रखी है। इसकी जांच एडिशनल एसएचओ बलविंदर सिंह कर रहा था। वह एफआईआर दर्ज न करने की एवज में 1 लाख रुपए मांग रहा है। पहली किस्त 10 हजार रुपए लेकर बुलाया कोर्ट अजय ने पीओ सेल में जानकार एएसआई हरमीत सिंह से बात की। हरमीत ने बलविंदर से बात करके सौदा 40 हजार में तय करवा दिया। एएसआई हरमीत सिंह ने अजय को पहली किस्त 10 हजार रुपए लेकर सेक्टर 43 कोर्ट के पास बुलाया। वहां सीबीआई ने ट्रैप लगा रखा था। सीबीआई ने हरमीत को रंगे हाथ पकड़ लिया। हरमीत की निशानदेही पर एडिशनल एसएचओ बलविंदर सिंह को सेक्टर-17 से गिरफ्तार किया गया। देर शाम तक सीबीआई की टीम जांच कर रही थी। एसएचओ को लाइन में भेजा वहीं, एसएचओ इंस्पेक्टर राजीव कुमार को अफसरों ने रातों रात सेक्टर-17 थाने के एसएचओ से हटाकर लाइन भेज दिया है। उनकी जगह प्रोबेशनरी आईपीएस डॉ. आकांक्षा मिलिंद को सेक्टर-17 थाने का एसएचओ लगाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बलविंदर सिंह ने वीआरएस के लिए अप्लाई किया हुआ था। उसकी फाइल अंडर प्रोसेस है। इसी कारण उसको सेक्टर-17 में एडिशनल एसएचओ की पोस्ट दी गई थी। सूत्रों के अनुसार इमिग्रेशन और धोखाधड़ी की अधिकतर शिकायतों का बलविंदर सिंह ही निपटारा करता था। दूसरी तरफ पीओ व समन स्टाफ का एएसआई हरमीत सिंह पुलिस डिपार्टमेंट से चंद महीने में रिटायर होने वाला था।

[ad_2]
चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट में SI-ASI पर चलेगा भ्रष्टाचार का केस: 16 जुलाई से शुरू होगा ट्रायल, 10 हजार रिश्वत लेते आरोपी हुए गिरफ्तार – Chandigarh News