Rohtak News: हाइटेंशन लाइनों की मुआवजा राशि मार्केट रेट पर देने की मांग Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Tue, 07 Apr 2026 02:35 AM IST


34-रोहतक के लघु सचिवालय में उपायुक्त सचिन गुप्ता को ज्ञापन देने पहुंचे किसान। संवाद



रोहतक। जिले के गांवों में किसानों के खेताें से गुजरने वाली 400 केवी हाइटेंशन लाइनों की मुआवजा राशि मार्केट रेट व लाइन बिछाने से पहले देने की मांग की है। लघु सचिवालय में सोमवार को किसानों ने उपायुक्त सचिन गुप्ता को ज्ञापन दिया। युवा किसान नेता सतेंद्र लोहचब ने बताया कि जिले के 200-250 किसानों के खेतों से पावर ग्रिड विभाग की हाइटेंशन लाइन (400 केवी) जानी है। हरियाणा सरकार की ओर से अधिसूचित नोटिफिकेशन अनुसार जिले की समिति गठित की जाए। प्रत्येक गांव को एक यूनिट मानकर मार्केट रेट अनुसार मुआवजा सोनीपत व रोहतक में वितरित मुआवजे के अनुसार, निर्धारित करके लाइन बिछने से पहले किसानों को वितरित किया जाए। उपायुक्त की ओर से किसानों को कमेटी का गठन करके रेट निर्धारित करने का आश्वासन दिया। संवाद

34-रोहतक के लघु सचिवालय में उपायुक्त सचिन गुप्ता को ज्ञापन देने पहुंचे किसान। संवाद

34-रोहतक के लघु सचिवालय में उपायुक्त सचिन गुप्ता को ज्ञापन देने पहुंचे किसान। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: हाइटेंशन लाइनों की मुआवजा राशि मार्केट रेट पर देने की मांग