Karnal News: अमेेरिका से बेटे का शव आने का इंतजार, दोस्त जुटा रहे हैं फंड Latest Haryana News

[ad_1]

इंद्री। अमेरिका के जार्जिया में रह रहे समोरा गांव के 22 वर्षीय युवक चेतक शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से परिजन शव का इंतजार कर रहे हैं। 28 मार्च को हुई मौत के बाद से अमेरिका में रह रहे बीबीपुर जटान गांव निवासी दीपक चहल और चुरनी गांव निवासी मस्तान वडैच चेतक के पार्थिव शरीर को भारत लाने में आने वाले खर्च को डोनेशन के माध्यम से इकट्ठा करने में जुटे हुए हैंं।

रिश्ते में चेतक के ताऊ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अमेरिका में सोमवार (भारत में मंगलवार) को चेतक का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जिसके बाद ही उसका शव भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। शव को भारत लाने के लिए जरूरी 25 हजार अमेरिकी डालर की रकम को अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासी व अन्य संस्थाएं फंड जुटाने में मदद कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि जिस स्टोर पर मृतक चेतक काम करता था, उस स्टोर का मालिक गुजरात निवासी अमित भी कागजी कार्रवाई को पूरा करने में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होने के बाद मृतक चेतक का शव एक सप्ताह में भारत पहुंचने की संभावना है।

पिता सुनील शर्मा के अनुसार, चेतक डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंचा था। यात्रा में 6-7 महीने लगे और एजेंट को भुगतान के चलते परिवार पर करीब 60 लाख रुपये का खर्च आया। इसके लिए कई जगह से ऋण लिया गया था। सात महीने की मशक्कत के बाद चेतक अमेरिका पहुंचा था।

[ad_2]
Karnal News: अमेेरिका से बेटे का शव आने का इंतजार, दोस्त जुटा रहे हैं फंड