[ad_1]
जींद। बायो गैस प्लांट बंद करवाने की मांग को लेकर कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश और माजरा खाप के प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल विश्राम गृह में मुख्यमंत्री से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि रिहायशी इलाके के बीच चल रहा यह प्लांट भविष्य में भोपाल गैस कांड जैसी त्रासदी का कारण बन सकता है। इससे निकलने वाला धुआं और गैस न केवल लोगों को गंभीर बीमारियां दे रहे हैं बल्कि क्षेत्र के विकास और जमीनों के भावों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्लांट को आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित किया जाए।
मंजूरी देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो और प्रभावित मकानों को मुआवजा मिले। अगले दस दिनों में समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस मामले की जांच करवाएंगे। इस अवसर पर बिजेंद्र दहिया, राकेश भनवाला सहित कई खाप प्रतिनिधि मौजूद रहे।
[ad_2]



