Mahendragarh-Narnaul News: ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई थी मोहनपुर तालाब में मछलियों की मौत haryanacircle.com

[ad_1]

कनीना। उपमंडल के गांव मोहनपुर के तालाब में चार अप्रैल को मछलियों की मौत के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। प्रारंभिक तौर पर जहां इस घटना को लेकर जहरीला पदार्थ डालने की आशंका जताई जा रही थी। वहीं जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मछलियों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई।

सदर थाना के जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मत्स्य पालन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया था। विभाग द्वारा की गई जांच में सामने आया कि तालाब के पानी में ऑक्सीजन स्तर कम हो गया था जिसके चलते मछलियां मर गईं।

उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विभाग की ओर से तालाब के पानी में लाल दवाई व अन्य आवश्यक केमिकल डाले गए, ताकि बदबू न फैले और किसी प्रकार की बीमारी फैलने का खतरा न रहे।

पुलिस के अनुसार इस मामले में किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि के प्रमाण नहीं मिले हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है और प्रशासन द्वारा आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं। संवाद

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई थी मोहनपुर तालाब में मछलियों की मौत