[ad_1]
Smartphone Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. बैंकिंग से लेकर पर्सनल चैट और फोटो तक, सब कुछ इसी में मौजूद रहता है. ऐसे में अगर फोन हैक हो जाए तो यह बड़ी परेशानी बन सकता है. हैकिंग अक्सर बिना किसी बड़े संकेत के भी हो जाती है लेकिन कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.
अचानक बैटरी तेजी से खत्म होना
अगर आपका फोन सामान्य इस्तेमाल में भी तेजी से बैटरी खत्म करने लगे तो यह खतरे का संकेत हो सकता है. कई बार बैकग्राउंड में चल रहे मालवेयर या स्पाइवेयर लगातार काम करते रहते हैं जिससे बैटरी जल्दी ड्रेन होती है. अगर नया अपडेट या ऐप इंस्टॉल करने के बाद ऐसा हो रहा है तो तुरंत सतर्क हो जाएं.
फोन का स्लो हो जाना और गर्म होना
स्मार्टफोन का बार-बार हैंग होना या बिना वजह गर्म होना भी हैकिंग की ओर इशारा कर सकता है. जब कोई अनजान ऐप या कोड बैकग्राउंड में चलता है तो वह फोन की प्रोसेसिंग पावर का इस्तेमाल करता है जिससे डिवाइस स्लो पड़ जाता है.
अनजान ऐप्स का खुद-ब-खुद इंस्टॉल होना
अगर आपके फोन में ऐसे ऐप्स दिखाई दें जिन्हें आपने कभी डाउनलोड ही नहीं किया तो यह एक गंभीर संकेत है. हैकर्स अक्सर बिना जानकारी के फोन में ऐप्स इंस्टॉल कर देते हैं जिनके जरिए वे आपकी जानकारी चुरा सकते हैं.
डेटा का अचानक ज्यादा खर्च होना
अगर आपका मोबाइल डेटा बिना ज्यादा इस्तेमाल के तेजी से खत्म हो रहा है, तो यह भी शक की बात है. मालवेयर आपके फोन से लगातार डेटा सर्वर पर भेज सकता है जिससे डेटा खपत बढ़ जाती है.
अजीब पॉप-अप और अनजान मैसेज
फोन इस्तेमाल करते समय बार-बार अजीब विज्ञापन, पॉप-अप या अनजान लिंक दिखना भी खतरे का संकेत है. इसके अलावा, अगर आपके नंबर से अपने-आप मैसेज या कॉल जा रहे हैं तो यह साफ संकेत है कि आपका फोन सुरक्षित नहीं है.
क्या करें ऐसे में?
अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत दिखे तो तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाएं. सबसे पहले संदिग्ध ऐप्स को हटाएं और फोन को अपडेट करें. इसके अलावा, एक भरोसेमंद एंटीवायरस ऐप का इस्तेमाल करें और जरूरी होने पर फोन को फैक्ट्री रीसेट कर दें. साथ ही अपने जरूरी अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदल दें. इन तरीकों से आप अपने डेटा को काफी हद तक सुरक्षित कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
Twitter का नाम बदलकर X क्यों रखा गया? जानिए Elon Musk के इस बड़े फैसले की पूरी कहानी
[ad_2]
Smartphone Tips: अगर दिखने लगें ये संकेत तो समझ जाएं हैक हो गया आपका स्मार्टफोन! भूलकर भी न करे



