Gurugram Fire: सेक्टर-89 में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप; दमकलकर्मियों ने पाया काबू Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम के सेक्टर-89 में सीएनजी-पेट्रोल पंप के पास फर्नीचर की एक दुकान में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-37 फायर स्टेशन व मानेसर फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल टीमों ने फर्नीचर की दुकान में लगी आग पर काबू पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुकान में काफी सामान जल गया। 


Trending Videos



मानेसर फायर स्टेशन से अधिकारी ललित ने बताया कि फर्नीचर की दुकान में आग लगने के कारण का पता किया जा रहा है। संभावना है कि शार्ट सर्किट होने से दुकान में आग लगी है। सामान जलने से नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही नुकसान व आग लगने के कारण का पता चल सकेगा। 

[ad_2]
Gurugram Fire: सेक्टर-89 में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप; दमकलकर्मियों ने पाया काबू