Charkhi Dadri News: एनएच 334बी पर दो वाहनों की टक्कर के बाद लगा जाम Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Mon, 06 Apr 2026 01:44 AM IST


नेशनल हाईवे 334बी पर गांव बिलावल बस अड्डे पर जाम में फंसे वाहन। 



चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 334बी पर दादरी जिले के गांव बिलावल बस अड्डे पर रविवार शाम को एक ट्रैक्टर और कैंपर वाहन की टक्कर हो गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई और इसमें काफी संख्या में वाहन फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।


Trending Videos

जानकारी के अनुसार गांव बिलावल बस अड्डे पर रविवार दोपहर बाद ट्रैक्टर और कैंपर वाहन की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति को चोट लगी है। नेशनल हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर के बाद जाम लग गया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की जानकारी पाकर अटेला चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। इसके बाद यहां यातायात सुचारु हो सका।

अटेला चौकी प्रभारी एएसआई अमित ने बताया कि अस्पताल से सूचना प्राप्त होते ही जांच अधिकारी को घायल के बयान दर्ज करने के लिए भेज दिया गया है। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: एनएच 334बी पर दो वाहनों की टक्कर के बाद लगा जाम