[ad_1]
चंडीगढ़ के पॉश इलाके में शनिवार रात करीब 8:00 बजे सेक्टर 33A में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के साथ स्नेचिंग की वारदात हुई है। कोठी नंबर 12 के ठीक सामने एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने महिला के कान के कुंडल (Earrings) झपट लिए और पलक झपकते ही फरार हो गए।
.
अंधेरे और सुनसान सड़क का फायदा उठाया
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब महिला अपने घर के पास टहल रही थी। तभी एक्टिवा पर सवार दो युवक आए। उन्होंने एक्टिवा धीमी की और जैसे ही महिला के करीब पहुंचे, पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके कान से कुंडल खींच लिए। महिला के शोर मचाने से पहले ही बदमाश मुख्य सड़क की ओर भाग निकले।
CCTV में कैद हुई वारदात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो रात 7:55 PM से 8:15 PM के बीच की है।
[ad_2]
चंडीगढ़ में महिला के कान के कुंडल झपटे: घर के पास टहल रही थी, एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने की वारदात, CCTV में कैद – Chandigarh News


