[ad_1]
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रविवार को घरौंडा के गांव खोरा खेड़ी और शेखपुरा खालसा में 1.11 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। उन्होंने खोरा खेड़ी गांव में 72.10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, 9 लाख रुपये से बनी सिसोदिया चौपाल और 2.78 लाख से बनी ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने शेखपुरा खालसा में 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र और 9 लाख रुपये से बनने वाले बीसी चौपाल में हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हलके के हर गांव में लाइब्रेरी बनवाई जाएगी। कुछ गांवों में तो बन भी चुकी है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खोरा खेड़ी में जमीन उपलब्ध होने पर स्टेडियम का निर्माण करा दिया जाएगा। गांवों में पहुंचने पर उनका पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर खोरी खड़ी की सरपंच प्रियंका कश्यप, शेखपुरा खालसा के सरपंच हंसवीर घणघस, एसडीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ उमेद सिंह, एसडीओ जगबीर सिंह, जेई सुशील, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी आदि मौजूद रहे।
[ad_2]
Karnal News: खोरा खेड़ी व शेखपुरा खालसा को 1.11 करोड़ के कार्यों की सौगात



