Ambala News: 10 बेड के आईसीयू में 2 साल से डॉक्टर और स्टाफ की कमी, रेफर हो रहे मरीज Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला के अटल कैंसर केयर केंद्र के आईसीयू पर लगा ताला: संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी


Trending Videos

अंबाला। करोड़ों की लागत से अटल कैंसर केयर केंद्र में बने अत्याधुनिक 10 बेड के आईसीयू को स्टाफ की कमी झेलनी पड़ रही है।

दो साल पहले आईसीयू हाईटेक मशीनों से लैस हो गया था लेकिन आज तक इसके लिए प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती नहीं की गई।

हर बार मुख्यालय स्तर पर जाकर फाइल दम तोड़ देती है। विभागीय अधिकारियों की इस अनदेखी का खामियाजा अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को उठाना पड़ रहा है क्योंकि गंभीर हालत होने पर उन्हें रेफर कर दिया जाता है।

[ad_2]

Source link