[ad_1]
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स की टीम ने राजस्थान के कोटपुतली से नारनौल होते हुए कैंटर में 6.31 क्विंटल डोडा पोस्त लेकर जा रहे दो युवकों को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। पंजाब के पटियाला जिले के पातड़ा निवासी गुरजीत उर्फ निक्का व संगरूर जिले के गांव रुगला निवासी मंदीर कैंटर में मक्की की बोरियों के बीच डोडा पोस्त की बोरियां रखकर राजस्थान के कोटपुतली से नारनौल होते हुए नेशनल हाईवे 152डी के रास्ते पंजाब ले जा रहे थे।
शनिवार को आरोपी पंजाब के पटियाला जिले के पातड़ा निवासी गुरजीत उर्फ निक्का व संगरूर जिले के गांव रुगला निवासी मंदीर का अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। एएनसी स्टाफ के प्रभारी एसआई मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात गश्त के दौरान कैंटर में डोडा पोस्त ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी।
पुलिस ने कलानौर के नजदीक खेरड़ी मोड़ के पास टोल प्लाजा पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। पंजाब नंबर के कैंटर को शक के आधार पर रुकवाकर तलाशी ली तो कैंटर में मक्के की बोरियों के नीचे 33 प्लास्टिक के कट्टों में 631 किलो 340 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
[ad_2]
Rohtak News: कैंटर में मक्की की बोरियों के बीच छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा 6.31 क्विंटल डोडा पोस्त पकड़



