Mahendragarh-Narnaul News: मोहनपुर के तालाब में हजारों मछलियों की मौत, जोहड़ में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Sun, 05 Apr 2026 03:55 AM IST


फोटो संख्या:73- गांव मोहनपुर के तालाब में मृत मछलियां–स्रोत- ग्रामीण



कनीना। उपमंडल के गांव मोहनपुर के तालाब में अचानक मछलियों की मौत हो गई। शनिवार सुबह ग्रामीण जोहड़ के पास पहुंचे तो मछलियां मृत अवस्था में जोहड़ के किनारे पड़ी मिलीं। सरपंच व ग्रामीणों ने समुदाय विशेष के एक व्यक्ति पर जोहड़ में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है और पुलिस से जांच करने की मांग की है।


Trending Videos

पंचायत मोहनपुर सरपंच जीतराम ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल को गांव के जोहड़ में अचानक बड़ी संख्या में मछलियां मृत पाई गईं। आरोप है कि गत दिनों उन्होंने गांव से समुदाय विशेष के एक व्यक्ति को जोहड़ से मछली निकालते पकड़ा था। इसके बाद उन्होंने सख्त हिदायत दी और कहासुनी भी हुई।

अब रंजिश निकालने के लिए आरोपी ने जोहड़ में जहरीला पदार्थ मिलाया है। इससे मछलियों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: मोहनपुर के तालाब में हजारों मछलियों की मौत, जोहड़ में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप