[ad_1]
– जल्द पूरा होगा स्मारक का निर्माण कार्य, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहीदी स्मारक का कार्य अंतिम चरण में है। शुक्रवार शाम सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल ने स्मारक का औचक निरीक्षण किया। इस स्मारक के भीतर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को डिजिटल तकनीक के जरिए दर्शाया जाएगा।
अमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा कर विभाग को सुपुर्द करें ताकि देश के वीरों को समर्पित इस अनमोल धरोहर को जल्द जनता के लिए खोला जा सकें।
डिजिटल गेट और ई-टिकटिंग की होगी सुविधा
निरीक्षण के दौरान सचिव अमित अग्रवाल ने निर्देश दिए कि प्रवेश द्वार पर स्मारक का नाम डिजिटल माध्यम से अंकित किया जाए। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां ई-टिकट प्रणाली, मोबाइल एप और वेबसाइट विकसित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि बस पार्किंग क्षेत्र में पावर ब्लॉक और साइन बोर्ड लगाने के कार्य में कोताही न बरती जाए। सचिव ने एलीवेटर गैलरी और म्यूजियम रूम में लाइटिंग व साउंड व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मेमोरियल टावर पर डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से दिखाई जाने वाली 1857 की क्रांति पर आधारित फिल्म का भी अवलोकन किया।
रख-रखाव के लिए बनेगा जॉब चार्ट
स्मारक के बेहतर संचालन के लिए सचिव ने तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति के लिए जॉब चार्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में उन लोगों को प्राथमिकता दी जाए जो शुरुआत से इस परियोजना से जुड़े रहे हैं। फूड कोर्ट के लिए पीएनजी लाइन बिछाने और सुरक्षा गार्डों की उचित व्यवस्था के लिए भी एजेंसी को पत्राचार करने के निर्देश दिए गए।
जल्द पूरा होगा फिनिशिंग का काम
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल ने बताया कि सिविल वर्क का अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है। अब केवल फिनिशिंग और सौंदर्यीकरण का काम शेष है। इसे जल्द निपुणता के साथ पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अरुण जग्गा सहित कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता नवीन राठी, एजेंसी से अभिमन्यु, सिद्धार्थ के साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अंबाला छावनी के शहीदी स्मारक में मेमोरियल टॉवर पर की गई रोशनी। प्रवक्ता– फोटो : samvad

अंबाला छावनी के शहीदी स्मारक में मेमोरियल टॉवर पर की गई रोशनी। प्रवक्ता– फोटो : samvad

अंबाला छावनी के शहीदी स्मारक में मेमोरियल टॉवर पर की गई रोशनी। प्रवक्ता– फोटो : samvad
[ad_2]
Source link




