हरियाणा में अप्रैल की शुरुआत राहत भरी, फरीदाबाद में हल्की बारिश के आसार Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Haryana Weather Today: हरियाणा में अप्रैल की शुरुआत राहत भरी रही. तापमान में हल्की गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. फरीदाबाद समेत एनसीआर में मौसम सुहावना बना हुआ है. आने वाले दिनों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है. धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है.

फरीदाबाद: हरियाणा में अप्रैल की शुरुआत इस बार लोगों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई है. पिछले कुछ दिनों से जहां तापमान लगातार बढ़ रहा था और गर्मी अपना असर दिखाने लगी थी वहीं अब मौसम ने थोड़ा नरम रुख अपनाया है. भारतीय मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार 4 अप्रैल को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. इससे लोगों को हल्की राहत जरूर मिली है.

तापमान में गिरावट आई है, लेकिन अभी भी यह सामान्य से करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है यानी अभी मौसम पूरी तरह से गर्म नहीं हुआ है और हल्की ठंडक का एहसास बना हुआ है. खासकर सुबह और शाम के समय.

भिवानी सबसे गर्म रहा

अगर जिलों की बात करें तो भिवानी सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं हिसार और नारनौल में 32.6 डिग्री, अंबाला में 32.3 डिग्री, करनाल में 31.7 डिग्री और रोहतक में करीब 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. दूसरी तरफ गुरुग्राम में तापमान थोड़ा कम रहा जहां यह 30.7 से 30.8 डिग्री के बीच रहा. फरीदाबाद और पलवल में भी तापमान लगभग 32 डिग्री के आसपास बना रहा, जबकि चंडीगढ़ में 30.8 डिग्री दर्ज किया गया.

कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां भी अप्रैल की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है. फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में लोगों को उमस तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है जिससे मौसम और भी सुहाना बना रहेगा.

फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में बारिश के आसार

आने वाले दिनों की बात करें तो 6 अप्रैल को फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ बादल छाए रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन हल्की धूप निकल सकती है. इस दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और मौसम सामान्य बना रहेगा. इसके बाद 7 और 8 अप्रैल को फिर से मौसम करवट ले सकता है. इन दोनों दिनों में फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में बारिश के आसार हैं. इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी और मौसम एक बार फिर सुहावना हो जाएगा.

फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर में 9 अप्रैल को बारिश का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन आसमान में बादल बने रह सकते हैं. अभी मौसम सामान्य बना हुआ है न ज्यादा गर्मी और न ही ठंड लेकिन धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने की संभावना है इसलिए लोगों को आगे के मौसम के लिए तैयार रहने की जरूरत है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

[ad_2]