[ad_1]
Instagram Reels Tips: अगर आप Instagram Reels अपलोड करते हैं, लेकिन व्यूज नहीं आ रहे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान-सी टिप्स को फॉलो कर आप इंस्टाग्राम पर धमाका कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ ऐसे तरीके अपनाने होंगे, जो कुछ ही घंटों में आपकी रील को वायरल कर देंगे. खास बात यह है कि इसके लिए आपको अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं होगी. अभी आप जो कर रहे हैं, बस उसका तरीका बदलने की जरूरत है. आइए जानते हैं कि Instagram Reels पर मिलियन्स में व्यूज लेने के लिए क्या करना होगा.
Instagram Reels Tips
Hook यूज करना है जरूरी- इंस्टाग्राम पर यूजर्स की अटेंशन स्पैन कम होती है. इसलिए अगर उन्हें रील की शुरुआत में कुछ इंट्रेस्टिंग नही दिखेगा तो वो रील स्क्रॉल कर देंगे. यूजर को अपनी रील पर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप कुछ मजेदार या चौंका देने वाले हूक का इस्तेमाल करें. अगर रील की शुरुआत इंट्रेस्टिंग लगेगी तो यूजर पूरी रील देखकर ही स्क्रॉल करेगा.
ट्रेंडिंग ऑडियो से मिलेगी रीच- अगर आप इंस्टाग्राम पर रीच बढ़ाना चाहते हैं तो ट्रेंडिंग ऑडियो यूज करना जरूरी है. इससे आपकी विजिबिलिटी बढ़ेगी और रील ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी. वीडियो के हिसाब से ट्रेंडिंग ऑडियो सेलेक्ट करें. आप चाहें तो पुरानी रील्स पर भी नया ऑडियो लगाकर एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं.
कमेंट्स का रिप्लाई जरूर करें- रील देखते समय लोग उसके कमेंट भी पढ़ते हैं. ऐसे में अगर आप रील के कमेंट में कुछ मजेदार लिखेंगे तो या किसी कमेंट का इंट्रेस्टिंग रिप्लाई करेंगे तो इससे इंगेजमेंट बढ़ती है. कमेंट पढ़कर लोग ज्यादा देर तक आपकी रील पर रुकेंगे, जिससे वॉच टाइम भी बढ़ता है.
कंसिस्टेंसी भी जरूरी- इंस्टाग्राम पर सक्सेस होने के लिए कंसिस्टेंसी भी जरूरी है. रेगुलर अंतराल पर रील पोस्ट करते रहें. इससे इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम भी आपकी पोस्ट को बूस्ट करना शुरू कर देगा. अगर आप कभी-कभार रील पोस्ट करते हैं तो इससे रीच कम हो जाएगी. साथ ही टाइम के साथ भी एक्सपेरिमेंट करते रहे. इससे आपको यह अंदाजा लग जाएगा कि किस समय पोस्ट की गई रील ज्यादा चलती है.
एडिटिंग को भी दें थोड़ा समय- इंस्टाग्राम पर कंपीटिशन ज्यादा है, ऐसे में स्टैंडआउट करने के लिए आपको प्रोडक्शन और रील की एडिटिंग को एकदम टॉप क्वालिटी वाला रखना होगा. एडिटिंग करते समय वीडियो में कट्स और वीडियो की वाइब के हिसाब से म्यूजिक सेट करें. इससे रील एकदम प्रोफेशनल लगेगी.
ये भी पढ़ें-
ऐप्पल की 50वीं एनिवर्सरी का जश्न, iPhone 17 और MacBook Air पर मिल रही छप्परफाड़ छूट
[ad_2]
Instagram Reels पर मिलियन में आएंगे व्यूज, बस इन बातों का रखना होगा ध्यान




