Kurukshetra News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर 21.35 लाख की ठगी Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। अच्छा मुनाफा दिलाने के लालच में लाडवा के व्यापारी अरुण कुमार से ऑनलाइन निवेश के नाम पर 21.35 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर ठगों ने फेसबुक से शुरू करके फर्जी एप के जरिये व्यापारी को फंसाया और अंत में पैसे निकालने पर टैक्स का बहाना बनाकर लूट लिया।

अरुण कुमार ने बताया कि 3 मार्च को उनकी फेसबुक आईडी पर एक अंजान व्यक्ति ने मैसेज किया। बातचीत के दौरान उसने व्हाट्सएप नंबर लिया और खुद को ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताते हुए बीटबाजार प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। व्यापारी ने ठगों की बातों में आकर उनके कहे अनुसार अपने मोबाइल में फर्जी एप इंस्टॉल की और ठगों से आईडी बनावाई। पहली बार में आठ, नौ और 12 मार्च को यूपीआई के माध्यम से कुल 3.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब एप पर मुनाफा दिखने लगा, तो ठगों ने और निवेश करने का लालच दिया।

इसके बाद अरुण कुमार ने 12 मार्च को 5.5 लाख रुपये और अगले दिन 12.35 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस तरह कुल 21.35 लाख रुपये ठगों के खातों में चले गए। जब अरुण कुमार ने पैसे निकालने की कोशिश की तो ट्रांजेक्शन नहीं हुआ। आरोपियों से संपर्क करने पर उन्होंने पहले टैक्स चुकाने का बहाना बनाया। तब व्यापारी को शक हुआ और उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। थाना साइबर क्राइम पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]
Kurukshetra News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर 21.35 लाख की ठगी