[ad_1]
पिपली। गांव डल्ला माजरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर गांव निवासी 19 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। युवक की जेब से बरामद रेलवे टिकट और मोबाइल की जांच से उसकी पहचान हुई। रोशन कुमार पंजाब के लुधियाना में कपड़े की फैक्टरी में काम करता था।
परिवार के अनुसार रोशन 1 अप्रैल को अपने गांव से लुधियाना जाने के लिए निकला था। वह अपने दो गांव के दोस्तों के साथ दिल्ली से लुधियाना की ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने के कारण तीनों अलग-अलग डिब्बों में चढ़ गए। डल्ला माजरा के पास रोशन ट्रेन से गिर गया और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। उसके दोस्तों को इसकी कोई जानकारी नहीं हुई क्योंकि वे अलग डिब्बों में थे।
रोशन के पिता समोज कुमार ने बताया कि जब उन्होंने बेटे के मोबाइल पर फोन किया तो पुलिस ने फोन उठाया और मौत की सूचना दी। पुलिस ने पहचान के लिए शव की फोटो भी भेजी। परिवार वाले शव की पहचान करने मॉर्चरी पहुंचे। जीआरपी ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
कुरुक्षेत्र। मृतक रोशन कुमार।
[ad_2]
Kurukshetra News: ट्रेन से गिरकर हुई 19 वर्षीय युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव




