Karnal News: निगम टीम को दयाल सिंह कॉलोनी से मिला बाॅयो मेडिकल वेस्ट Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। नगर निगम की टीम को निरीक्षण के दौरान दयाल सिंह कॉलोनी क्षेत्र में खुले में बाॅयो मेडिकल वेस्ट पड़ा मिला। टीम जांच कर रही है कि वेस्ट किस अस्पताल का है। अस्पताल पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसी लापरवाही पर भविष्य में स्वास्थ्य विभाग से पत्राचार कर अस्पताल का लाइसेंस तक निरस्त कराया जा सकता है। प्राथमिकी दर्ज होगी।

निगम अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब सभी अस्पतालों, क्लीनिकों और स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। अगर कहीं भी खुले में मेडिकल वेस्ट फेंका हुआ मिला तो संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि बायो मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण न होने से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने कहा कि शहर की सभी अस्पतालों की जांच होगी कि वे निर्धारित नियमों के अनुसार बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण कर रहे हैं या नहीं। अगर कहीं खुले में ये वेस्ट मिला तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई निश्चित है।

[ad_2]
Karnal News: निगम टीम को दयाल सिंह कॉलोनी से मिला बाॅयो मेडिकल वेस्ट