[ad_1]
.
पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर राघव चड्ढा से जुड़ी रही। उन्होंने AAP के आरोपी के बाद दूसरा वीडियो जारी किया। राघव ने कहा कि मैं संसद में गाली देने, माइक तोड़ने नहीं गया।
दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
1. राघव चड्ढा बोले- संसद गाली देने-माइक तोड़ने नहीं गया, घायल हूं, इसलिए घातक हूं
राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सांसद राघव चड्ढा ने AAP के आरोपों का जवाब देते हुए दूसरा वीडियो जारी किया। राघव चड्ढा ने कहा कि कल से मेरे खिलाफ एक सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। एक ही भाषा, एक ही शब्द और एक जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि एक को-ऑर्डिनेटेड हमला है।
शुरुआत में मैंने सोचा कि मुझे जवाब नहीं देना चाहिए, लेकिन फिर लगा कि अगर किसी झूठ को 100 बार दोहराया जाए तो कुछ लोग उसे सच मान सकते हैं। इसलिए मैंने जवाब देने का फैसला किया।
आम आदमी पार्टी ने मुझ पर तीन आरोप लगाए और कहा कि इनकी वजह से मुझे संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं जाता, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए जाता हूं। वीडियो के लास्ट में उन्होंने धुरंधर फिल्म का डायलॉग- घायल हूं, इसलिए घातक हूं कहते हुए चेतावनी दी।
उधर, इससे पहले पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने राघव चड्ढा को कंप्रोमाइज्ड और धोखेबाज कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कहने पर भी राघव ने राज्यसभा में एक भी पंजाब का मुद्दा नहीं उठाया। वहीं दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा था कि वह मोदी के डार के कारण लंदन चले गए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
2. सुनंदा शर्मा को टच करने कूदा फैन, डरकर चिल्लाई सिंगर, स्टेज छोड़ा

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद में बीच में ही लाइव शो कैसिंल कर दिया और परफॉर्मेंस छोड़कर चली गईं। 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा।
अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं। जैसे ही युवक ने उन्हें छुआ, वह जोर से चीखीं और भागकर स्टेज के पीछे चली गईं। माइक ऑन होने की वजह से उनकी चीख साफ सुनाई दी, जिससे माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। युवक करीब 2 मिनट तक स्टेज पर रहा और शाहरुख खान के सिग्नेजर स्टाइल में वाहें फैलाकर स्टूडेंट्स की तरफ देखने लगा।
आवाज सुनते ही पुलिस तुरंत स्टेज पर पहुंची और युवक को वहां से हटाया। बाउंसरों ने भी उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक उसी कॉलेज का छात्र है। (पढ़ें पूरी खबर)
3. पंजाबी ड्राइवर का कनाडा में अफीम खाने का VIDEO, हंसते हुए बोला- ये तो दवाई है

कनाडा में पंजाबी ट्रक ड्राइवर का अफीम खाते हुए का वीडियो सामने आया है। वह ट्रक चला रहे ड्राइवर को भी अफीम का काला गोला ऑफर करता दिख रहा है। फिर वह खुद कैमरे के सामने गोला मुंह में डालकर चबाता है और निगल लेता है। वीडियो में वह मुस्कुराते हुए कहता है- ये तो दवाई है। हालांकि उसका ये पहला विवादित वीडियो नहीं है। इसके बाद ड्राइविंग के दौरान मोबाइल यूज करने से रोकने पर ओंटारियो प्रोविंस पुलिस से भी उसकी बहस हुई।
इसका भी उसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पंजाबी ड्रइवर पर पुलिस को धमकी देने और ट्रकिंग फ्रॉड को एक्सपोज करने वालों के खिलाफ हिंसक बयानबाजी के भी आरोप लगे हैं। ट्रक ड्राइवर का नाम प्रभजोत सिंह जौहल है, जो कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रहता है। (पढ़ें पूरी खबर)
4. पठानकोट में AAP सरपंच ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी

पठानकोट में स्नेचिंग केस में पेशी पर ले जाते वक्त आरोपी पुलिस वालों को धक्का देकर भाग गया। इसके बाद पुलिस को उसके मामा के गांव में छिपे होने की सूचना मिली तो एक टीम आधी रात में रेड करने पहुंची।
टीम जैसे ही आरोपी को पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगी, तो आरोपी के परिवार ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद पुलिस पर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी के मामा का करीब AAP सरंपच वहां आ गया। उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर ASI व पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और हाथापाई की।
हालांकि किसी तरह कर्मचारी जान बचाकर भागे। पुलिस ने इस मामले में गांव के AAP सरपंच सहित 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। जबकि 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. महिला की मौत, परिजनों ने अंतिम संस्कार रुकवाया

लुधियाना के जवाहर नगर में शनिवार सुबह एक 48 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतका की पहचान हरजिंदर कौर उर्फ रानी के रूप में हुई है। मामले में तब नया मोड़ आ गया जब मृतका के मायके परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लाया। इसके बाद अंतिम संस्कार रुकवा दिया।
मृतका के जीजा राजीव कुमार ने बताया कि उनकी साली रानी तीन दिन पहले ही गांव से लुधियाना वापस आई थी। उस समय वह परेशान लग रही थी। रानी का पति अकसर उसके साथ मारपीट और झगड़ा करता था, लेकिन हर बार परिवार वाले समझा-बुझाकर उसे वापस भेज देते थे।
राजीव ने कहा- मेरी साली ने बताया था कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं जिसके चलते वह उसे तलाक देने की धमकी देता था। बीती रात जब मैंने अपने जीजा को फोन किया तो उन्होंने टालमटोल करते हुए सिर्फ इतना कहा कि घर आ जाओ, रानी की मौत हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. क्रिकेटर अर्शदीप ने खुद का मजाक उठड़ाया

IPL-26 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के एक मैच में गेंदबाज अर्शदीप सिंग को एक ओवर में 11 गेंदें डाली। इसपर उन्होंने खुद ही अपना मजाम उठाया। जब वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेलने जा रहे थे, तब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फैंस ने उनसे कहा कि भाजी, आप लाइन में खड़े अच्छे नहीं लगते। इस पर अर्शदीप ने हंसते हुए जवाब दिया- मुझे लाइन में ही रहने दो, मेरी सारी बॉल लाइन से बाहर जा रही हैं।
अर्शदीप ने यह भी बताया कि कुछ लोग उन्हें गालियां देकर मैसेज करते हैं और फिर खुद को उनका फैन बताते हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे सभी मैसेज के स्क्रीनशॉट संभालकर रखते हैं और फैंस के मैसेज पढ़ते भी हैं।
बता दें कि उन्होंने पहले दो मैचों में 8 ओवर में 83 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके। उन्होंने 7 वाइड और 1 नो-बॉल समेत कुल 8 अतिरिक्त गेंदें फेंकीं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर में 11 गेंदें डालना उनके लिए दबाव भरा रहा। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी खास सुधार नहीं दिखा। जिससे उनकी इकॉनमी 10.25 से ऊपर रही।
दरअसल, अर्शदीप सिंह ने यूट्यूब पर 29 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से लेकर फ्लाइट तक का सफर दिखाया। इस वीडियो में फैंस के साथ सेल्फी और पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
7. शादी न करने पर लड़की के पति की हत्या, युवक को उम्रकैद

न्यूजीलैंड में लुधियाना के युवक गुरजीत सिंह की हत्या के मामले में जालंधर के रजिंदर सिंह को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह घटना 29 जनवरी 2024 की देर रात हुई, जब रजिंदर सिंह गुरजीत के घर में घुस गया और उस पर हमला कर दिया। उसने गले पर इतने वार किए कि हालत बेहद गंभीर हो गई।
जांच और कोर्ट की सुनवाई में सामने आया कि इस हत्या की वजह आपसी रंजिश और शादी का विवाद था। रजिंदर, गुरजीत की पत्नी से शादी करना चाहता था और परिवार ने पहले उनका रिश्ता तय भी किया था। लेकिन लड़की ने यह रिश्ता ठुकराकर गुरजीत से शादी कर ली थी, जो पहले रजिंदर के जूनियर रह चुके थे।
इसके अलावा, रजिंदर चाहता था कि उसकी बहन की शादी भी गुरजीत से हो, लेकिन गुरजीत ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसकी बहन अभी छोटी है। इन सब कारणों से रजिंदर के मन में रंजिश बढ़ती गई। ड्युनेडिन के हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि रजिंदर ने यह वारदात गुरजीत और उसकी पत्नी को सबक सिखाने के इरादे से की थी। इसके बाद कोर्ट ने उसे हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। (पढ़ें पूरी खबर)
8. BJP दफ्तर ब्लास्ट- भाजपा का अमृतसर में प्रदर्शन

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर हुए ब्लास्ट और DM गगनदीप रंधावा सुसाइड केस को लेकर अमृतसर में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसमें भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई बड़े नेता शामिल वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और राज्य की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह विफल बताया। मीडिया से बातचीत करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि पहले अपराधी छिपकर वारदात करते थे, लेकिन अब वे खुलेआम घटनाओं को अंजाम देकर सोशल मीडिया पर वीडियो डाल रहे हैं, जो सरकार की नाकामी को उजागर करता है।
इस मौके पर सुनील जाखड़ ने गगनदीप रंधावा मामले को उठाते हुए कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, यह लड़ाई जारी रहेगी (पढ़ें पूरी खबर)
9. चंडीगढ़ से 9 रूटों पर जॉइंट टाइम टेबल लागू, 5 राज्यों में बनी सहमति

चंडीगढ़ प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और अलग-अलग राज्यों की बस सेवाओं के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए फैसला लिया है। अब हरियाणा समेत 5 राज्यों के 9 प्रमुख रूटों पर जॉइंट टाइम टेबल लागू कर दिया गया है। इससे बसों का संचालन पूरी तरह व्यवस्थित होगा और यात्रियों को समय पर बसें मिल सकेंगी।
ट्रांसपोर्ट विभाग चंडीगढ़ ने आईएसबीटी-17 और आईएसबीटी-43 से चलने वाली स्टेज कैरिज बसों की समय सारिणी को अंतिम रूप दे दिया है। अधिकारियों के अनुसार, बाकी रूटों के टाइम टेबल पर भी तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही उन्हें भी लागू किया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके
10. CM मान ने सुनाई सुखबीर-मजीठिया पर किकली

मोगा रैली में पहुंचे CM भगवंत मान ने अकाली दल के प्रधान व पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर किकली गाकर तंज कसा। रैली में CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब जल्दी हर हिसाब से देश का नंबर वन राज्य बनेगा। इस दौरान CM ने कहा कि तकसीम बहुत बड़ी समस्या बनी है। पटवारी-तहसीलदार रास्ता ही नहीं देते। अब कोई 5 हजार तो कोई 2 हजार रुपए किल्ला मांग रहा है। इंतकाल नहीं चढ़ता। अब मुख्यमंत्री की स्कीम है कि 30 दिन में तकसीम हो जाएगा। 13 अप्रैल से इसे शुरू कर देंगे।

(कल शाम साढ़े 5 बजे फिर होगी मुलाकात)
[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: राघव चड्ढा ने AAP के 3 आरोपों का जवाब दिया; सुनंदा शर्मा को छूने स्टेज पर कूदा फैन; अफीम खाने का VIDEO – Punjab News

