[ad_1]
Last Updated:
गर्मियों में राहत के लिए नारियल पानी बेस्ट है, लेकिन सही नारियल चुनना जरूरी है. फरीदाबाद के अनुभवी विक्रेता के मुताबिक छोटा नारियल ज्यादा पानी वाला होता है, जबकि बड़े में मलाई ज्यादा और पानी कम मिलता है.
फरीदाबाद: अक्सर गर्मियों में लोग राहत पाने के लिए नारियल पानी की ओर रुख करते हैं, लेकिन जब खरीदने की बारी आती है तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कौन-सा नारियल ज्यादा पानी वाला होगा? कई लोग आकार देखकर बड़ा नारियल चुन लेते हैं यह सोचकर कि उसमें पानी भी ज्यादा होगा, लेकिन असलियत कुछ और ही है.
फरीदाबाद में पिछले 15 सालों से नारियल पानी बेच रहे एक अनुभवी दुकानदार ने इस भ्रम को तोड़ा है. दुकानदार का कहना हैं नारियल का आकार नहीं बल्कि उसे पहचानने का तरीका तय करता है कि उसमें कितना पानी होगा. दुकानदार ने विस्तार से बताया कि ग्राहक किन आसान तरीकों से सही नारियल चुन सकते हैं ताकि उन्हें हर बार भरपूर और ताजा नारियल पानी मिल सके.
कौन से नारियल में होता है ज्यादा पानी
Local18 से बातचीत में दुकानदार अमिर ने बताया मैं पिछले 15 सालों से नारियल बेच रहा हूं. उन्होंने बताया कि ग्राहकों को नॉलेज कम होती है किस नारियल में पानी कितना रहता है उनको पता नहीं रहता है. मुझे तो नॉलेज है क्योंकि मैं इस काम को पिछले 15 सालों से कर रहा हूं. जितना आप छोटा नारियल खरीदोगे उसमें पानी ही पानी रहेगा. ज्यादा तर ग्राहक जो है बड़ा नारियल पकड़ते हैं सोचते हैं इसमें पानी ज्यादा रहेगा, परंतु उसमें पानी कम होता है मलाई ज्यादा होती है.
किसमें होता है ज्यादा मलाई
ग्राहक, बड़ा नारियल को ज्यादा पानी वाला समझ कर ले लेते हैं, जबकि छोटे नारियल में पानी ज्यादा होती हैं. परंतु छोटे नारियल में मलाई नहीं होती है. 80% ग्राहक जब मेरी दुकान पर आते हैं तो बड़ा नारियल ही वो पसंद करते हैं. दूसरे दिन फिर आकर शिकायत भी करते हैं पानी नहीं था, जबकि हम ग्राहक को बता देते हैं कि छोटे में पानी ज्यादा होता है और बड़े में पानी कम होता है.
नारियल में कितना होता है पानी
अमिर ने बताया एक छोटे नारियल में करीबन 300ml पानी निकल आता है और बड़े नारियल में 200 से 250 ml पानी निकलता है. जब हम आर्डर देते हैं तब हम बड़ा-छोटा दोनों मंगवाते हैं. हमारे पास कुछ लोग पानी वाला नारियल, तो कुछ लोग मलाई वाला नारियल मांगते हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
[ad_2]

