[ad_1]
चंडीगढ़ प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और अलग-अलग राज्यों की बस सेवाओं के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब हरियाणा समेत 5 राज्यों के 9 प्रमुख रूटों पर जॉइंट टाइम टेबल लागू कर दिया गया है। इससे बसों का संचालन पूरी तरह व्यवस्थित होगा और यात्रियों को समय पर बसें मिल सकेंगी। ट्रांसपोर्ट विभाग चंडीगढ़ ने आईएसबीटी-17 और आईएसबीटी-43 से चलने वाली स्टेज कैरिज बसों की समय सारिणी को अंतिम रूप दे दिया है। अधिकारियों के अनुसार, बाकी रूटों के टाइम टेबल पर भी तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही उन्हें भी लागू किया जाएगा। इन राज्यों की सहमति से बना शेड्यूल यह संयुक्त टाइम टेबल सीटीयू, पंजाब रोडवेज, हरियाणा रोडवेज, पीईपीएसयू, राजस्थान रोडवेज, एचआरटीसी, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश रोडवेज की सहमति से तैयार किया गया है। अब सभी बसों को तय समय सारिणी के अनुसार ही चलने की अनुमति होगी। इस फैसले से अब बस सेवाएं अधिक भरोसेमंद और नियमित होंगी। यात्रियों को समय पर बसें मिलेंगी और अलग-अलग राज्यों के बस ऑपरेटरों के बीच होने वाले विवाद और कन्फ्यूजन पूरी तरह खत्म होंगे। जानिए क्या होगा फायदा इस फैसले के लागू होने से बस सेवाएं अब पूरी तरह तय समय के अनुसार नियमित रूप से संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को इंतजार की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही अलग-अलग राज्यों के बस ऑपरेटरों के बीच होने वाले विवाद और किसी भी तरह का भ्रम भी समाप्त हो जाएगा। इसके परिणामस्वरूप आम यात्रियों को पहले के मुकाबले अधिक आरामदायक, सुगम और भरोसेमंद यात्रा सुविधा मिल सकेगी। इन 9 रूटों पर लागू हुआ टाइम टेबल आईएसबीटी-17 से: यमुनानगर, सहारनपुर, हरिद्वार, कोटद्वार, ऋषिकेश, टनकपुर, हल्द्वानी (120 ट्रिप प्रतिदिन) कैथल, जींद, हांसी, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, सालासर धाम, खाटू श्याम (134 ट्रिप)। 152-डी एक्सप्रेसवे रूट (24 ट्रिप): मुल्लांपुर, ब्लॉक माजरा, खिजराबाद, कुराली (68 ट्रिप) अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, कुरुक्षेत्र (डेराबस्सी व लालरू होते हुए) – 127 ट्रिप, करनाल, सफीदों, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, सीकर – 152 ट्रिप। आईएसबीटी-43 से: चुन्नी, सरहिंद, खन्ना (43 ट्रिप), मोरिंडा, बेला, माछीवाड़ा, चमकौर साहिब, पिंजौर, कालका, परवाणु, बद्दी, नालागढ़ (92 ट्रिप प्रतिदिन)।
[ad_2]
चंडीगढ़ से 9 रूटों पर लागू हुआ जॉइंट टाइम टेबल: बस सेवाएं होंगी समय पर और विवाद खत्म,5 राज्यों में बनी सहमति,समय पर मिलेगी बस – Chandigarh News



