[ad_1]
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिकी C-130 हरक्यूलिस विमान पायलट की तलाश के दौरान फ्लेयर्स छोड़ते हुए।
अमेरिका ईरान में गिराए गए अपने फाइटर जेट के पायलट की तलाश में लगा हुआ है। इस मिशन के लिए C-130 हरक्यूलिस जैसे बड़े विमान का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह विमान ईरान के ऊपर बेहद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए फ्लेयर्स छोड़ रहा है।
इसी बीच इजराइल के एक अधिकारी ने दावा किया है कि अमेरिकी जेट के एक पायलट को ईरान के अंदर से जिंदा बचा लिया गया है। दूसरे पायलट की तलाश अभी भी जारी है। हालांकि इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट गिराया है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह F-15E विमान हो सकता है।

ईरान में अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ने पर ₹70 लाख इनाम का ऐलान
ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट को पकड़ने पर 70 लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया है। ईरान के सरकारी मीडिया IRIB के एक एंकर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़कर सरकारी अधिकारी या सेना को सौंपे।
ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें…

ईरान ने शुक्रवार को उत्तरी इजराइल के शहर किरयात अता इलाके पर मिसाइल हमला किया, जिससे कई गाड़ियां जल गईं और आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को ईरान की एक मिसाइल तकनीकी खराबी के कारण तेहरान में गिर गई।

इजराइल के पेटाह टिकवा शहर पर शुक्रवार को ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के हमले का वीडियो।

ईरान ने शुक्रवार रात इजराइल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल अटैक किए।
ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बहरीन में ईरानी ड्रोन गिरा, मलबा गिरने से 4 घायल, घरों को नुकसान
बहरीन के सितरा इलाके में एक ड्रोन गिराए जाने के बाद उसका मलबा रिहायशी इलाके में गिर गया, जिससे चार लोग घायल हो गए और कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
बहरीन के गृह क मंत्रालय के अनुसार, यह ड्रोन ईरान का था, जिसे गिराए जाने के बाद उसके टुकड़े नीचे गिर गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
NATO चीफ की 8 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात
ईरान युद्ध को लेकर बढ़ते तनाव के बीच NATO के सेक्रेटरी जनरल मार्क रुट अगले हफ्ते 8 अप्रैल को ट्रम्प से मुलाकात करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब ट्रम्प ने NATO से बाहर निकलने के संकेत दिए हैं।
NATO के अनुसार, रुट ट्रम्प से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से भी चर्चा करेंगे। ट्रम्प ने यूरोपीय सहयोगियों पर आरोप लगाया है कि वे ईरान के खिलाफ जंग में उनका साथ नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने खास तौर पर होर्मुज को खोलने में मदद न मिलने और सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल पर रोक को लेकर नाराजगी जताई है। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने NATO को काजगी शेर बताते हुए गठबंधन छोड़ने पर विचार करने की बात कही है।
14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हमले के कुछ घंटों में मिसाइल बंकरों को फिर एक्टिव कर रहा ईरान
अमेरिका और इजराइल के हमलों के बावजूद ईरान तेजी से अपने मिसाइल बंकरों को दोबारा एक्टिव कर रहा है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के कुछ ही घंटों में अंडरग्राउंड मिसाइल साइट्स से मलबा हटाकर उन्हें फिर से चालू किया जा रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने बड़ी संख्या में मिसाइल और मोबाइल लॉन्चर सुरक्षित रखे हैं, जिससे उसकी सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि हमलों में कितने लॉन्चर नष्ट हुए हैं, क्योंकि ईरान ने नकली (डिकॉय) लॉन्चर भी तैनात किए हैं।
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बेरूत पर इजराइल के हमले, हिज्बुल्लाह ठिकानों को बनाया निशाना
इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली सेना ने कहा है कि वह हिज्बुल्लाह इन्फ्रास्ट्रक्चर साइट्स को निशाना बना रही है।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैनिकों पर हमलों का दावा किया था।
इससे पहले हिज्बुल्लाह ने दावा किया था कि उसने दक्षिणी लेबनान में तीन अलग-अलग जगहों पर इजराइली सैनिकों को निशाना बनाया।
[ad_2]
अमेरिका हरक्यूलिस विमान से ईरान में अपने पायलट तलाश रहा: दुश्मन देश में घुसकर एक को बचाया, दूसरे की खोज जारी



