[ad_1]
पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में शुक्रवार रात को भूकंप आया। रात 9: 46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। घबराए लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप के दौरान घरों में पंखे और झूमर हिलने लगे। लोगों ने इसके वीडियो बना लिए। पठानकोट के भुल्ला चौक बाजार से घर में लटकाए तालों के हिलते का वीडियो सामने आया। ये वीडियो घर के मालिक अनमोल शर्मा ने बनाया। अभी नुकसान के बारे में कहीं से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। पंजाब के साथ उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 थी। भूकंप क्यों आता है?
हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़, हिमाचल में भूकंप आया: रात 9.46 पर झटके महसूस हुए, घबराए लोग घरों से बाहर निकले – Punjab News


