Gurugram News: सोहना अनाज मंडी में सरसों के कट्टे चोरी, अवैध गेटों को बंद कराने की मांग Latest Haryana News

[ad_1]

सोहना। अनाज मंडी में सरसों के कट्टे चोरी होने का मामला सामने आया है। बीते एक सप्ताह में आढ़तियों की निजी सरसों के करीब 15 कट्टे चोरी हो गए हैं जिससे अनाज मंडी की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।अतिक्रमण कारियों ने चारदीवारी को तोड़कर अवैध गेट बना लिया है। चोर इसी के जरिए चोरी को अंजाम देते हैं। आढ़तियों ने अवैध गेटों को बंद कराने की मांग की है।

आढ़ती दयानंद ने बताया कि चोर उनका एक कट्टा सरसों स्कूटी पर रखकर ले गए। आढ़ती राजेश ने बताया कि चोर उनके चार सरसों के कट्टे ले जा रहे थे, पीछा करने पर चोरों ने दो कट्टों को गिरा दिया। आढ़ती घनश्याम सिंगला ने बताया कि बाइक व स्कूटी सवार चोर अवैध गेटों से चोरी करके नुकसान पहुंचा रहे हैं।

क्या कहते हैं सचिव

मार्किट कमेटी सचिव दिनेश श्योकंद बताते हैं कि जिन गेटों पर आढ़ती सवाल उठा रहे हैं उनको दिन ढलने के बाद ही बंद करा दिया जाता है। फसलों की खरीद हो जाने के बाद सभी गेटों को पूर्ण रूप से बंद करा दिया जाएगा। संवाद

[ad_2]
Gurugram News: सोहना अनाज मंडी में सरसों के कट्टे चोरी, अवैध गेटों को बंद कराने की मांग