मोहाली में पाकिस्तानी गैंगस्टर समेत 2 के खिलाफ चालान: जालंधर में यूट्यूबर के घर हुआ था ग्रेनेड से हमला,10 आरोपी गिरफ्तार, 7 अभी फरार – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में का वीडियो जारी हुआ था।

पंजाब के जालंधर देहात में यूट्यूबर रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी ने इस केस में दो आरोपियों के खिलाफ मोहाली की विशेष अदालत में चालान पेश किया है, जिसमें पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर

.

जांच में सामने आया है कि 16 मार्च 2025 को हुए इस हमले की साजिश शहजाद भट्टी ने विदेश में बैठकर रची थी। उसने एन्क्रिप्टेड माध्यमों के जरिए हमलावरों को निर्देश दिए।

वहीं दूसरे आरोपी दीपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपन राणा ने स्थानीय स्तर पर हथियार और अन्य जरूरी इंतजाम कराने में अहम भूमिका निभाई। दीपेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

10 आरोपी गिरफ्तार, 7 अभी फरार

NIA के मुताबिक, यह हमला एक बड़े आतंकी नेटवर्क का हिस्सा है, जो टार्गेट किलिंग, भर्ती और हथियारों की तस्करी में शामिल है। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शहजाद भट्टी समेत 7 आरोपी अभी भी फरार हैं।

दिसंबर 2025 में NIA ने संभाली जांच

इस केस की जांच NIA ने दिसंबर 2025 में पंजाब पुलिस से अपने हाथ में ली थी। अब एजेंसी ने मामले में पूरक चालान दाखिल करते हुए साजिश के कई अहम पहलुओं का खुलासा किया है।

एजेंसी फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

जीशान और शहजाद भट्‌टी।

शहजाद भट्टी के कहने पर हमला किया

जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा था कि हार्दिक कंबोज ने जीशान के कहने पर ये वारदात की। जीशान आगे शहजाद भट्टी के कहने पर हार्दिक कंबोज के साथ संपर्क में आया था। जिसके बाद आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिलवाया। शहजाद भट्टी कोई और नहीं, बल्कि आईएसआई का ऑपरेटिव है। आईएसआई के कहने पर ही हार्दिक काम कर रहा है। पंजाब में भी वही माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है।

[ad_2]
मोहाली में पाकिस्तानी गैंगस्टर समेत 2 के खिलाफ चालान: जालंधर में यूट्यूबर के घर हुआ था ग्रेनेड से हमला,10 आरोपी गिरफ्तार, 7 अभी फरार – Chandigarh News