हरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: हिसार, रोहतक समेत आठ जिलों के एसपी बदले, 10 दिन में दूसरी बार फेरबदल – gurugram News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा में गुरुवार शाम को बड़े स्तर पर आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए। इनमें 24 आईपीएस को बदला गया है। हिसार और रोहतक समेत आठ जिलों के एसपी बदले गए हैं, तो पांच एचपीएस को भी बदला गया है। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरेट के पांच आईपीएस को भी बदला गया है, इनमें से डीसीपी हेडक्वार्टर अर्पित जैन को नूहं में एसपी लगाया गया है, जबकि मानेसर के डीसीपी दीपक जेवरिया को नारनौल में एसपी लगाया गया है। खास बात यह है कि सरकार की ओर से दस दिन में यह दूसरी बार फेरबदल किया गया है। इससे पहले भी 9 आईपीएस और 14 एचपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियां बदली गईं थीं। इस तरह दी गई आईपीएस को नई जिम्मेदारी… इस तरह किए गए एचपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर एचपीएस ममता खराब को एडिशनल एसपी पलवल से एसपी एसवी एंड एसीबी (एच), सिद्धार्थ धंडा को एसपी एलएंडओ पीएचक्यू से एसपी टेलीकॉम हरियाणा पंचकुला (अतिरिक्त प्रभार एसपी ईआरएसएस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एचपीएस संदीप कुमार को एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा से डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम, धारणा यादव को एसपी एससीबी (हरियाणा) से डीसीपी झज्जर बनाया गया है। एचपीएस अनिल कुमार को एसपी एसवी एंड एसीबी से कमांडेंट 5वीं बटालियन एचएपी एमबीएन भेजा गया है। 6 IPS को प्रमोट करने की भी तैयारी
डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) ने 6 आईपीएस अफसरों को पदोन्नति को लेकर डिस्कस किया। इनमें 1994 बैच के आईपीएस नवदीप सिंह विर्क व कला रामचंद्रन को एडीजीपी से डीजी रैंक पर प्रमोट करने की तैयारी है। जबकि 2012 बैच के आईपीएस जश्नदीप रंधावा, दीपक गहलावत, सुमेर प्रताप, सुनील कुमार को डीआईजी के पद पर प्रमोट होना है। फाइल पर CM नायब सिंह सैनी की फाइनल मुहर लगेगी। सरकार की ओर से जारी ट्रांसफर की लिस्ट… ———————————— ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:9 IPS-14 HPS अधिकारियों के तबादले; चंद्रमोहन कुरुक्षेत्र के एसपी बने, विनोद को हांसी की जिम्मेदारी हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार की ओर से जारी अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट में 9 आईपीएस और 14 एचपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बड़ा बदलाव किया है। ट्रांसफर ऑर्डर में IPS विनोद कुमार को SP हांसी लगाया गया है। वहीं IPS उपासना को SP CID हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। (पूरी खबर पढ़ें)

[ad_2]
हरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: हिसार, रोहतक समेत आठ जिलों के एसपी बदले, 10 दिन में दूसरी बार फेरबदल – gurugram News