[ad_1]
पंचकूला जिला पुलिस ने वीरवार को न्यायिक परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। चंडीगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी आने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और मॉकड्रिल अभियान चलाया। पंचकूला के कोर्ट परिसर में मॉकड्रिल से लोग परेशान नजर आए। पंचकूला पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ हाईकोर्ट में आई थ्रेट के बाद सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया जा रहा है। हालांकि पंचकूला में भी कुछ दिन पहले थ्रेट ई-मेल आई थी। जिसे पुलिस अभी तक ट्रैस नहीं कर पाई है। पंचकूला में दोपहर को पुलिस की कोर्ट टीमें पहुंची, तो हर कोई अचानक से हुई मूवमेंट के कारण हैरान रह गया। पुलिस ने जब सभी लोगों को मॉक ड्रिल के बारे में क्लियर किया तो लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस प्रशासन की ओर से एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज, प्रबंधक थाना सेक्टर 7, डिटेक्टिव स्टाफ और एंटी नारकोटिक सेल, एंटी राइट व्हीकल और पुलिस फोर्स कोर्ट परिसर में मौजूद पहुंची। जिन्होंने कोर्ट परिसर एरिया में सघन तलाशी अभियान चलाया।
[ad_2]
पंचकूला कोर्ट में पुलिस की मॉकड्रिल: हाईकोर्ट में धमकी के बाद प्रशासन एक्टिव, डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम ने ली तलाशी – Panchkula News


