[ad_1]
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में दो नए CCTV वीडियो सामने आए हैं. इन वीडियो में हमले से कुछ मिनट पहले BJP ऑफिस के पास स्थित एक अन्य दफ्तर के बाहर दो संदिग्ध खड़े नजर आ रहे हैं. दूसरे वीडियो में ब्लास्ट के बाद वही दोनों संदिग्ध सड़क के दूसरी ओर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं.इससे पहले सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति ग्रेनेड फेंकते हुए दिखा था, जबकि एक अन्य फुटेज में दो लोग बाइक पर भागते नजर आए थे, जिन्हें हमलावर बताया जा रहा है.पिछले कल 5:00 बजे शाम हुए इस धमाके से मौके पर खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवारों पर छर्रों के निशान मिले हैं.घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं.पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में लगी है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है.सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था.
[ad_2]


