तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को मिलेगी बंपर सीटें, इस प्री पोल सर्वे का अनुमान देखिए Politics & News

[ad_1]

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले आए लोक पाल के ताजा सर्वे ने राज्य की राजनीति की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है. इस सर्वे के मुताबिक, जनता के बीच अभी किस पार्टी का माहौल है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. लोक पोल के इस सर्वे में बताया गया है कि राज्य में एक बार फिर DMK गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है.

तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है. सर्वे के अनुसार DMK और कांग्रेस का गठबंधन 181 से 189 सीटें जीत सकता है. इसका मतलब है कि यह गठबंधन बहुमत के आंकड़े को बहुत आसानी से पार कर रहा है और मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार दोबारा बन सकती है. वहीं AIADMK और बीजेपी का गठबंधन इस दौड़ में काफी पीछे दिख रहा है. इस गठबंधन को सिर्फ 38 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत से काफी दूर है.

विजय थलापति की पार्टी को लेकर सर्वे के नतीजे

इस बार चुनाव में एक नया चेहरा भी चर्चा में है. अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की पार्टी TVK पहली बार चुनाव लड़ रही है. सर्वे के मुताबिक इस पार्टी को 8 से 10 सीटें मिल सकती हैं. हालांकि सीटें कम दिख रही हैं, लेकिन उनकी एंट्री ने राजनीति का माहौल जरूर बदल दिया है. अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो DMK गठबंधन को करीब 40.1% वोट मिलते दिख रहे हैं. AIADMK-बीजेपी गठबंधन को लगभग 29% वोट मिल सकते हैं. वहीं TVK को 23.9% वोट मिलने का अनुमान है, जो एक नई पार्टी के लिए काफी बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है.

थलापति की पार्टी का वोट शेयर

खास बात यह है कि सर्वे में पहली बार चुनाव लड़ रही विजय थलापति की पार्टी का वोट शेयर AIADMK के काफी करीब पहुंच रहा है. इससे साफ है कि युवाओं और नए वोटर्स के बीच उनकी अच्छी पकड़ बन रही है. मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी सर्वे में लोगों की राय सामने आई है. इसमें एमके स्टालिन सबसे आगे हैं और उन्हें 41% लोगों ने पसंद किया है. दूसरे नंबर पर AIADMK के ई पलानीस्वामी हैं, जिन्हें 24.1% लोगों का समर्थन मिला है. वहीं विजय थलापति को 27.1% लोग मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद कर रहे हैं, जो उन्हें एक मजबूत नए नेता के रूप में दिखाता है.

तमिलनाडु में DMK गठबंधन मजबूत स्थिति में

लोक पाल के सर्वे से साफ संकेत मिल रहा है कि तमिलनाडु में फिलहाल DMK गठबंधन मजबूत स्थिति में है और दोबारा सरकार बना सकता है. लेकिन विजय थलापति की एंट्री ने भविष्य की राजनीति के लिए नई दिशा जरूर दे दी है. असली नतीजा चुनाव के बाद ही साफ होगा, लेकिन अभी के माहौल में मुकाबला दिलचस्प बन गया है.

ये भी पढ़ें: West Bengal Opinion Poll: BJP को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला

[ad_2]
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को मिलेगी बंपर सीटें, इस प्री पोल सर्वे का अनुमान देखिए