[ad_1]
हरियाणा के कैथल में उकड़ू बैठने की एक अनोखी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में गांव के बुजुर्गों के साथ युवाओं ने भी पार्टिसिपेट किया। कई युवाओं को पीछे छोड़ते हुए 2 बुजुर्ग इसमें विजेता रहे। आयोजकों का कहना है कि बुजुर्ग के साथ 4 युवक भी करीब 10 घंटे तक उकड़ू बैठे रहे। इसके बाद कमेटी ने अधिक समय हो जाने के कारण खुद उन्हें उठा दिया। विजेताओं में 82 साल के लक्ष्मण सिंह सबसे अधिक उम्र के हैं। प्रतियोगिता के दौरान लक्ष्मण बिना हिला-डुले बैठे रहे। कुछ युवक प्रतियोगिता में हुक्का भी पीते रहे। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें कुछ महिला प्रतियोगी भी पार्टिसिपेट करती नजर आ रही हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए कैसे हुई प्रतियोगिता… 8700-8700 रुपए इनाम स्वरूप दिए सभी 6 विजेताओं को आयोजकों की ओर से कमेटी ने 8700-8700 रुपए इनाम स्वरूप दिए गए। बुजुर्ग लक्षमण सिंह के जज्बे को देखते हुए उन्हें ग्रामीणों ने भी सम्मानित किया। दैनिक भास्कर एप से बातचीत करते हुए लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पहले ऊकड़ू बैठना आम बात थी, अब नई पीढ़ी ने ऊकडू बैठना छोड़ दिया है। उनके परिवार में बेटा और 3 तीन पौते-पौती हैं। पूरा परिवार खेतों में मिल जुलकर काम करता है। उनके साथ बच्चे भी कुछ देर के लिए उकड़ू बैठते हैं। सरपंच बोले- बुजुर्गों ने युवाओं को पछाड़ा गांव के सरपंच सोनू लांबा ने कहा कि ग्रामीणों के कहने पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य भारत की प्राचीन योग पद्धति के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। सभी प्रतिभागियों को एक मार्च स्थान पर बैठाया गया था। तय जगह से बाहर निकलने या उठ जाने पर प्रतिभागियों को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। शुरुआती 2 घंटे में ही करीब 10-15 प्रतिभागी बाहर हो गए।
[ad_2]
हरियाणा में उकड़ू बैठने की अनोखी प्रतियोगिता: 10 घंटे एक जगह बैठे रहे बुजुर्ग बने चैंपियन, कई युवाओं को पछाड़ा; महिलाओं ने भी हिस्सा लिया – Kaithal News


